KBP Times

Casual आउटफिट को Stylish बनाएं, कॉलेज से ऑफिस तक मिलेगा खूबसूरत लुक

Stylish casual dress

Stylish : यदि आप कॉलेज जाते हैं या ऑफिस, हर दिन आप अपने कपडों को लेकर परेशान रहते हैं कि आज क्या ऐसा पहनें कि स्टाइलिश दिखें। कई बार फैशन के लिए लोग ज्यादा ढीले या ओवरसाइज्ड कपड़े पहन लेते हैं जिसकी वजह से पूरा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में अपनी बॉडी टाइप के अनुसार ही कपड़े चुनें। हाई वेस्ट जींस, स्ट्रेट पैंट्स, ओवरसाइज्ड शर्ट और बेसिक टी शर्ट आजकल काफी ट्रेंड में है। इन्हें आप स्टाइल करके नया लुक क्रिएट कर सकती हैं।

सही कलर कॉम्बिनेशन

कॉलेज में डेनिम जींस के साथ सिंपल टॉप और स्नीकर्स स्टाइल किए जा सकते हैं। वहीं ऑफिस लुक के लिए ट्राउजर को शर्ट या ब्लेजर के साथ कैरी करना अच्छा रहेगा। कैजुअल लुक को क्लासी बनाने के लिए ब्लैक, बेज, पेस्टल शेड्स और व्हाइट जैसे न्यूट्रल कलर चुन सकते हैं। स्टाइलिश लुक के लिए बहुत ज्यादा रंगों का इस्तेमाल करने वाले आउटफिट से बचें।

स्टाइलिश एक्सेसरीज

सिंपल बैग, मिनिमल ज्वेलरी और स्टाइलिश वॉच की मदद से आप अपने कैजुअल लुक को खास बना सकती हैं। इसके साथ सही एक्सेसरीज स्टाइल करके लुक को बदला जा सकता है। अगर आप ज्यादा हैवी एक्सेसरीज नहीं पहनती हैं तो छोटे ईयररिंग्स या पतली चेन को कैरी करें जो एलिगेंट लुक देंगे। इसके साथ स्नीकर्स, लोफर्स और ब्लॉक हील्स कैजुअल लुक के साथ मैच करते हैं।

हेयरस्टाइल और मेकअप

हेयरस्टाइल और मेकअप आपके लुक को आकर्षक बनाने में काफी मदद करता है। कैजुअल लुक के साथ बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने से बचें। नैचुरल लुक के लिए हल्का बेस, न्यूड लिपस्टिक और काजल लगाएं जो चेहरे को फ्रेश लुक देगा। वहीं ओपन हेयर, मेसी बन या पोनीटेल कैजुअल फैशन पर काफी अच्छा लगेगा।

वॉर्डरोब स्टाइलिंग टिप्स

हर दिन अलग और फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो वॉर्डरोब में बेसिक और मिक्स एंड मैच किए जाने वाले कपड़ों को शामिल करें। सही स्टाइलिंग की मदद से सिंपल लुक को ट्रेंडी और आकर्षक बनाया जा सकता है। कॉलेज, ऑफिस या पार्टी के लिए स्मार्ट स्टाइलिंग लुक को शानदार बनाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें : बालकनी को दें स्टाइलिश लुक, ट्राई करें कुल्हड़ प्लांटर

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2