KBP Times

बच्चों के कपड़ों का साइज ही नहीं, लुक और पसंद का भी रखें ध्यान

Children cloths

Children Cloths : बच्चों के कपडे खरीदते समय अक्सर उनके चटक रंगों, उन पर बने डिजायन को देखकर पेरेंट्स प्रभावित हो जाते हैं और खरीद लेते हैं। ज्‍यादातर पेरेंट्स बच्‍चों के लिए कपड़े खरीदते समय सि‍र्फ साइज, डिजाइन और कलर पर ध्‍यान देते हैं। खासकर जब बात एक्टिव वि‍यर की हो, जैसे ट्रैक पैंट, टी-शर्ट्स, जॉगर्स या आउटडोर प्‍ले के कपड़े, तब सिर्फ इनका दिखना ही काफी नहीं होता है। इसके अलावा लुक पर भी बच्‍चों का खास ध्‍यान होता है। अगर उन्‍हें पसंद नहीं आता है लुक, तो वे फिर कपड़े पहनने में आनाकानी करने लगते हैं। कपड़ों की फिटिंग, फैब्रि‍क की क्वालिटी और फ्लेक्सिबिलिटी काफी मायने रखती है और ज्‍यादातर पेरेंट्स बच्‍चों के लिए कपड़े खरीदने में इसी तरह की गलति‍यां कर देते हैं। आइए जानते हैं-

साइज पर ध्‍यान न देना

कई पेरेंट्स वही साइज खरीद लेते हैं जो बच्चे को उस समय बिल्कुल फिट आ रहा हो, लेकिन बच्चों की लंबाई और शरीर तेजी से ग्रो करती हैं। इसल‍िए कपड़े साइज में थोडा सा बडा खरीदें।

फैब्रिक की क्वालिटी को नजरअंदाज करना

अक्सर लोग डिजाइन और रेट देखकर कपड़े खरीद लेते हैं, लेकिन कपड़े का फैब्रिक भी उतना ही जरूरी है। बच्चों को हमेशा सॉफ्ट, हल्के और कंफर्टेबल कपड़े ही खरीदकर दें। ऐसा फैब्रिक देखें जो मौसम के हिसाब से भी सही हों और उन्‍हें पहनने में भी आसानी हो।

फैशन के चक्कर में कंफर्ट भूल जाना

आजकल बाजार में बच्चों के लिए कई ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़े आने लगे हैं, लेकिन हर फैशनेबल कपड़ा बच्चों के लिए कंफर्टेबल हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए हमेशा लुक के साथ-साथ कंफर्ट का भी ख्‍याल रखें।

वॉशिंग इंस्ट्रक्शन न पढ़ना

कई लोग कपड़े खरीदते समय टैग पर लिखी जानकारी नहीं पढ़ते हैं। बाद में कपड़े जल्दी खराब होने लगते हैं। कलर फेड हो जाता है या उनका शेप बदल जाता है। इससे बच्‍चे लुक बि‍गड़ने के चक्‍कर में कपड़े नहीं पहनते हैं। इसल‍िए कपड़े खरीदने से पहले उनकी कलीन‍िंग टिप्स पढ़ लें।

ब्रीदेबल फैब्रिक को न देखना

बच्‍चों के लि‍ए ऐसे कपड़े खरीदें तो स्‍टाइलि‍श के साथ-साथ ब्रीदेबल भी हों। अगर इनका फैब्रि‍क बहुत हार्ड होगा, तो बच्‍चों को द‍िक्‍कत हो सकती है। इसल‍िए ये बात भी ध्‍यान रखना बहुत जरूरी है। तो अगर आप भी बच्‍चों के ल‍िए कपड़े खरीद रहीं हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

यह भी पढ़ें : सावन के महीने में ‘लहरिया’, छा गया कंगना रनौत का लुक

यह भी देखें: Jaipur: जैतपुरा में बुनियादी सुविधाओं को तरसे ग्रामीण! सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

Rahul gandhi protest

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक, PM आवास के पास राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत, धरना खत्म

Alone in home

सभी तो हैं घर में, फिर भी अकेलापन ? जानें वजह

Tourism

जापान में गूंजा राजस्थान का पर्यटन, टोक्यो में विरासत और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

Food Plat

दाल-चावल, रोटी-सब्जी की थाली पूरा नहीं करती प्रोटीन की जरुरत, ये चीजें खाएं

Farmers Protest

अभी दिल्ली नहीं जाएंगे किसान, शंभू बॉर्डर पहुंचे हरियाणा के कृषि मंत्री, 2 मांगों पर बनी सहमति

Bollywood Actor and Actress

कॉकरोच पार्टी के आंदोलन का बॉलीवुड सितारों में कहीं समर्थन तो कहीं विरोध

Rajasthan News

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Electricians

Tech सेक्टर के मंहगे Employee बन रहे हैं इलेक्ट्रीशियन, White नहीं Blue कॉलर वालों की मौज

2

2