KBP Times

सावन के महीने में ‘लहरिया’, छा गया कंगना रनौत का लुक

Lehariya saree

Lehariya : सावन का महीना शुरु हो चुका है, इस मौसम में महिलाएं लहरिया पहनना पसंद करती हैं। बारिश के मौसम में कम्फर्ट के साथ-साथ एक रॉयल और क्लासिक लुक के लिए पिंक, स्काई ब्लू, येलो और रेड शेड वाले रंगों में लहरिया साडी सबसे उपयुक्त चॉइस हो सकता है।

क्या होता है लहरिया?

जानकारी के लिए बता दें कि लहरिया राजस्थान की एक पारंपरिक और बेहद मशहूर टाई-डाई तकनीक है, जिसका इतिहास 17वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है. इसमें कपड़े को इस तरह रंगा जाता है कि उस पर लहरों जैसी खूबसूरत आड़ी-तिरछी धारियां बन जाती हैं, जो सावन और मॉनसून के मौसम में पहनने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं।

बेस्ट लुक के लिए ये टिप्स अपनाएं

अगर आप भी सावन या मॉनसून में इस लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें-
जब आप लहरिया जैसी पारंपरिक और खूबसूरत कारीगरी वाली साड़ी पहनें, तो सारा ध्यान साड़ी पर ही रहने दें। क्लासिक ज्वेलरी चुनें – हेरिटेज वीव्स (पारंपरिक कपड़ों) के साथ हमेशा मोती, सोना या डायमंड की ज्वेलरी ही सबसे ज्यादा फबती है। मेकअप रखें सिंपल-अपने मेकअप और बालों को जितना हो सके सिंपल और अंडरस्टेटेड रखें, ताकि आपकी साड़ी की पारंपरिक खूबसूरती खुलकर सामने आ सके।

कंगना रनौत का लुक

फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर एक बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लहरिया साड़ी में स्पॉट किया गया। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस लुक में उनका स्‍टाइल काफी कुछ जयपुर का महारानी गायत्री देवी से इंस्‍पायर्ड लग रहा था।

नीले रंग में लहरिया का ‘लक्ज़री ट्विस्ट’

कंगना रनौत ने इस खास लुक के लिए स्काई ब्लू (आसमानी नीले) रंग की बेहद खूबसूरत लहरिया साड़ी चुनी थी। इस लाइट ब्लू फैब्रिक पर सफेद रंग की खूबसूरत टाई-डाई धारियां बनी हुई हैं, जो सीधे तौर पर पानी की लहरों का अहसास कराती हैं। कंगना की इस पारंपरिक साड़ी को खास बना रहा था इसका गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला बॉर्डर और पल्लू पर की गई बारीक फ्लोरल (फूल-पत्तियों वाली) कढ़ाई। उन्होंने इस छह गज की साड़ी को बेहद सलीके और पारंपरिक अंदाज में ड्रेप किया था, जिसमें सामने की प्लेट्स और कंधे पर पिन किया हुआ पल्लू उनके लुक को बेहद एलीगेंट बना रहा था। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग स्काई ब्लू कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया, जिसका स्कूप नेकलाइन डिजाइन उनके लुक में मॉडर्न टच जोड़ रहा था।

रॉयल एक्सेसरीज और लग्जरी बैग ने बढ़ाया स्टाइल

एक महारानी जैसा लुक पाने के लिए सिर्फ आउटफिट ही नहीं, बल्कि सही एक्सेसरीज का होना भी जरूरी है. कंगना ने अपने इस एथनिक लुक को बेहद कीमती और क्लासी ज्वेलरी के साथ टीम-अप किया था। उन्होंने गले में एक सिंगल-स्ट्रैंड (एक लड़ी वाला) मोतियों का गॉर्जियस हार पहना था। कानों में डायमंड-स्टडेड (हीरे के) ईयररिंग्स और उंगलियों में मोती व पन्ने (म्उमतंसक) की अंगूठियां कैरी की थीं. कलाई पर उन्होंने गोल्ड सर्पेंटी ब्रेसलेट और एक क्लासी गोल्डन ब्रेसलेट वॉच पहनी थी। लुक को और अधिक स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने बड़े फ्रेम वाले ब्लैक सनग्लासेस लगाए थे और हाथ में लग्जरी ब्रांड ‘हर्मीस’ का ब्लैक केली (भ्मतउमे ज्ञमससल) बैग कैरी किया हुआ था।

मेकअप और हेयरस्टाइल भी शालीन

कंगना ने अपने घुंघराले बालों को एक नीट और साफ-सुथरे टॉपनॉट (जूड़े) में बांधा हुआ था, जो मॉनसून के उमस भरे मौसम के लिए सबसे बेस्ट और कंफर्टेबल हेयरस्टाइल है. मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे बिल्कुल मिनिमल और नेचुरल रखा, चेहरे पर एक छोटी सी लाल बिंदी, परफेक्ट आईब्रो, ग्लॉसी पिंक लिप शेड और हल्का सा ब्लश।

यह भी पढ़ें : बरसाती मौसम में झड़ने लगे हैं बाल, घर पर ही बनाएं तेल जो रोकेगा हेयर फॉल

यह भी देखें : जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2