KBP Times

Lifestyle in cold-ढंग से पहनें कपड़े नहीं तो लग जाएगी ठंड

Lifestyle in winter session

Lifestyle in cold: सर्दियों के मौसम में ढंग से कपड़े न पहने जाएं तो ठंड लग कर तबियत बहुत जल्दी खराब हो सकती है। पर कई बार कपड़े पहनने के बाद भी फायदा नहीं मिलता है। मोटी-मोटी स्वेटर पहनने के बाद भी ठंड लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सही स्वेटर और उसको सही तरीके से नहीं पहनते। सिर्फ मोटे-मोटे कपड़े पहनने से ही काम नहीं चलेगा। आपको कपड़े चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। तब जाकर शरीर को ठंड से राहत मिल पाएगी।

दरअसल, जब ठंड कम होती है तब तो कोई भी कपड़ा पहनकर काम चलाया जा सकता है। लेकिन ज्यादा सर्दी और हवाओं वाले मौसम में कुछ ही कपड़े काम आ पाते हैं। इनको चुनते वक्त आपको किन टिप्स और हैक्स को फॉलो करना होगा? चलिए जानते हैं

सर्दियों में कैसी स्वेटर नहीं पहननी चाहिए?

मार्केट में स्वेटर कई तरह की मिलती हैं, लेकिन हर स्वेटर पहनकर आपको ठंड से राहत नहीं मिल पाएगी। जैसे 100ः कॉटन से बनी स्वेटर गर्मी रोक कर नहीं रख पाती है। बहुत पतली स्वेटर भी गर्माहट देने में फेल हो जाती है। ज्यादा बड़े-बड़े होल वाली स्वेटर भी हवा आरपार कर देती है। इसके अलावा लूज स्वेटर पहनने पर भी आपको ठंड लग सकती है।

यह भी पढ़ें : सिर के पास मोबाइल रखकर सोना कितना खतरनाक? जानें 5 स्लीप मिस्टेक्स

स्वेटर पहनने के बाद भी ठंड लगने के पीछे एक कारण ये भी हो सकता है कि आप पुरानी स्वेटर पहन रहे हैं। हर पुरानी स्वेटर बेकार नहीं होती। लेकिन सालों पुरानी और घिसी हुई कई स्वेटर की गर्मी रोकने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बार-बार धोने से ऊन के रेशे ढीले और पतले हो जाते हैं। स्वेटर का कपड़ा पतला हो जाए तो हवा आरपार भी जाने लग जाती है।

यह भी देखें : विराट वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन | रिश्तों की नई शुरुआत 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2