Sleep Mistakes: अच्छी नींद लेना हमारे शरीर और दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। नींद सिर्फ आराम नहीं देती, बल्कि शरीर की मरम्मत और हीलिंग का समय भी होती है। लेकिन कई बार हम अनजाने में कुछ गलत आदतें कर देते हैं, जिससे नींद खराब होती है और सेहत पर भी असर पड़ता है। मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 5 ऐसी आम गलतियों के बारे में बताया है, जिन्हें सोते समय करना बिल्कुल गलत है।
1. पेट के बल सोना
कई लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है, लेकिन ये सही नहीं है। श्वेता शाह बताती हैं कि पेट के बल सोने से सांस लेने वाली नली पर दबाव पड़ता है, जिससे ऑक्सीजन सही से नहीं मिल पाती और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
सुझाव: बाईं करवट पर सोना सबसे अच्छा माना जाता है। इससे दिल और फेफड़ों पर दबाव कम पड़ता है और नींद भी गहरी आती है।
2. बार-बार स्लीपिंग पिल्स लेना
नींद की समस्या होने पर कई लोग खुद से दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं। श्वेता शाह कहती हैं कि ऐसा करना बहुत गलत है। ये दवाइयां सांस पर असर डाल सकती हैं और गलत इस्तेमाल से गंभीर नुकसान हो सकता है।
सुझाव: नींद की दवा सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही लें।
3. हैवी और देर रात का डिनर
रात को देर से खाना या भारी खाना खाने से नींद पर बुरा असर पड़ता है। शरीर को खाना पचाने में ज्यादा मेहनत लगती है, जिससे गहरी नींद नहीं आती।
सुझाव: हल्का खाना खाएं और सोने से 2-3 घंटे पहले डिनर खत्म कर लें।
4. सिर के पास मोबाइल रखकर सोना
आजकल लोग मोबाइल चलाते-चलाते सो जाते हैं और फोन तकिए के पास ही रखते हैं।
श्वेता शाह बताती हैं कि ऐसा करने से रेडिएशन और ब्लू लाइट के कारण नींद खराब होती है और स्ट्रेस बढ़ सकता है। बार-बार नोटिफिकेशन आने से गहरी नींद भी नहीं आती।
सुझाव: मोबाइल दूर रखें ।
5. टीवी चालू रखकर सोना
कुछ लोग रात में टीवी देखते-देखते सो जाते हैं और टीवी चालू ही रह जाता है।
श्वेता शाह कहती हैं कि स्क्रीन की रोशनी और आवाज दिमाग को पूरी तरह रिलैक्स नहीं होने देती। इससे दिल की धड़कन, सांस और नींद की क्वालिटी पर असर पड़ता है।
सुझाव: सोने से पहले टीवी बंद करें और कमरे को शांत और अंधेरा रखें।
View this post on Instagram
छोटी आदतें बदलें, नींद बेहतर बनाएं
श्वेता शाह के मुताबिक नींद हमारी सेहत के लिए कीमती है। अगर हम ये छोटी-छोटी आदतें सुधार लें, तो नींद गहरी होगी, शरीर हेल्दी रहेगा और एनर्जी भी बढ़ेगी। आज से ही इन गलत आदतों को बदलकर सही नींद की शुरुआत करें और हेल्दी लाइफ अपनाएं।



