KBP Times

बरसाती मौसम में झड़ने लगे हैं बाल, घर पर ही बनाएं तेल जो रोकेगा हेयर फॉल

hair fall in rainy season

Hair Fall : बरसात के मौसम में अक्सर नहाने के बाद जब तौलिए से सर के बालों को सुखाने के लिए रगडते हैं तो तौलिए पर बहुत से बाल चिपके नजर आते हैं। असल में बाल सर से अपनी पकड कमजोर कर चुके होते हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवा में नमी बढ़ने की वजह से स्कैल्प चिपचिपी हो जाती है, डैंड्रफ का खतरा बढ़ जाता है और बालों की जड़े कमजोर होने लगती है, जिसके कारण बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। अगर आप भी मानसून आते ही हेयर फॉल की समस्या से जूझने लगे या लगी हैं तो इसका एक असरदार उपाय है। हेयर फॉल विशेषज्ञों के अनुसार बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर एक खास तेल बना सकते हैं, जो जड़ों को पोषण देगा और सिल्की बनाएगा। आइए जानें इस तेल को बनाने का तरीका और फायदे।

कैसे बनाएं ये जादुई तेल?
सामग्री
नारियल तेल- 1 कप
मेथी दाना- 2 बड़े चम्मच
ताजे कढ़ी पत्ते- एक मुट्ठी
गुड़हल के फूल- 3-4

तेल बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ी पत्ते और गुड़हल के फूल को पानी से धो लें और किसी सूती कपड़े पर फैलाकर सुखा लें ताकि उनमें नमी न रहे। मेथी दाने को आप चाहें तो हल्का सा दरदरा कूट सकते हैं। अब एक लोहे की कड़ाही में एक कप नारियल तेल डालें और उसे बिल्कुल धीमी आंच पर हल्का गर्म होने दें। अब गुनगुने तेल में मेथी दाना, कढ़ी पत्ते और गुड़हल के फूल डाल दें। इस मिश्रण को बिल्कुल धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकने दें। आप देखेंगे कि कढ़ी पत्ते और फूलों का रंग बदलने लगा है और तेल का रंग भी हल्का हरा-भूरा हो गया है। जब सामग्री अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें। तेल को पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे एक साफ सूती कपड़े या छननी की मदद से छान लें। इस तैयार तेल को कांच की सूखी बोतल में भरकर रख लें। यह तेल 2-3 महीने तक आसानी से खराब नहीं होता।

इस तेल के फायदे क्या हैं?

नारियल तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है और उमस के कारण बालों को होने वाले डैमेज को कम करता है। वहीं मेथी बालों को झड़ना रोकता है और डैंड्रफ कम करने में भी मदद करता है। कढ़ी पत्ता बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकता है और नए बाल उगाने में भी मदद करता है। साथ ही, गुड़हल बालों को मजबूत बनाता है, स्कैल्प को हाइड्रेट करता है और बालों को शाइन देता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

हफ्ते में दो बार इस तेल से स्कैल्प की हल्के हाथों से 10 मिनट तक मालिश करें। तेल को रातभर बालों में लगा रहने दें और अगली सुबह किसी माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें।

यह भी पढ़ें :  खुद को हेल्दी रखना है तो अपनाएं सही खानपान, रसोई में है स्वस्थ्य रहने का राज

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2