KBP Times

सावन में पहनना है लहरिया दुपट्टा तो जानिए घर पर बनाने का तरीका

Lehariya Dupatta

Lehariya Dupatta : यूं तो सावन का महीना किशोर से युवा अवस्था में कदम रखते युवक-युवतियों, युवाओं, महिलाओं को बहुत भाता है। सावन में रिमझिम बरसता पानी युवा मन को तरंगित कर देता है। राजस्थान में युवतियों, महिलाओं के लिए सावन का महीना लहरिया पहनने का अवसर देता है। सावन के आते ही रंग बिरंगे लहरिया साडियां, दुपट्टों की की डिमांड मार्केट में बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों के लिए अपनी पसंद के रंगों से टाई एंड डाई करना चाहती हैं, तो राजस्थान की फेमस लहरिया टेक्निक की मदद से खूबसूरत लहरिया दुपट्टा बना सकती हैं। जानते हैं, स्टेप बाय स्टेप लहरिया दुपट्टा बनाने का आसान तरीका –

वाइट बेस पर उभरते हैं रंग

लहरिया दुपट्टा सफेद रंग के दुपट्टे पर ज्यादा खूबसूरत लगता है, क्योंकि इस पर रंग अच्छी तरह उभरकर दिखाई देता है। हालांकि, आप हल्के रंग के दुपट्टे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन उसका बेस कलर ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। लहरिया डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले दुपट्टे का एक कोना पकड़ें और उसे तिरछा मोड़ते हुए पूरी तरह रोल कर लें।

लहरिया डिजाइन बनाने के लिए ऐसे करें बंधाई

दुपट्टे को मोड़ने के बाद उसे मजबूत धागे से कसकर बांधें। धागे के बीच जितना कम या ज्यादा गैप रखेंगे, उसी के अनुसार लहरिया की पट्टियां बनेंगी। अगर आपको बारीक लहरिया डिजाइन चाहिए, तो कम दूरी पर धागा बांधें और अगर चौड़ी पट्टियां चाहिए, तो धागे के बीच ज्यादा दूरी रखें। सबसे जरूरी बात यह है कि धागा अच्छी तरह कसा हुआ होना चाहिए, ताकि रंग अंदर तक न जा सके। आप चाहें तो इसे चेक डिजाइन में भी बना सकती हैं।

पहले रंग में रंगें दुपट्टा

बंधाई पूरी होने के बाद दुपट्टे को अपनी पसंद के रंग वाले पानी में डालें। ध्यान रखें कि रंग के साथ साधारण खाने वाला नमक भी मिलाएं, जिससे कपड़े पर रंग अच्छी तरह चढ़ सके। इसके बाद दुपट्टे को अच्छी तरह डुबोएं, ताकि रंग अंदर तक सही तरीके से पहुंच जाए। फिर धागा खोलकर दुपट्टे को सूखने के लिए रख दें।

चेक डिजाइन के लिए दोबारा बंधाई करें

अगर आप दुपट्टे में चेक डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो दुपट्टा सूखने के बाद दूसरी बार बंधाई पहली बंधाई की उलटी दिशा में करें। जब दूसरी तरफ भी लहरिया डिजाइन बनेगा, तो दोनों पैटर्न आपस में मिलकर चेक डिजाइन तैयार करेंगे। ध्यान दें, इस स्टेप में भी धागे को अच्छी तरह कसकर बांधना जरूरी है।

दूसरे रंग में रंगें दुपट्टा

अब दुपट्टे को अपनी पसंद के दूसरे रंग में दोबारा रंगें और उसे सूखने के लिए रख दें। इसके बाद बंधाई खोल दें।लीजिए, आपके सिंपल दुपट्टे पर दोनों दिशाओं के डिजाइन मिलकर खूबसूरत चेक लहरिया पैटर्न तैयार है।

बेहतर रिजल्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान

धागे का हमेशा मजबूत इस्तेमाल करें और उसे अच्छी तरह कसकर बांधें। रंग वाले पानी में नमक जरूर मिलाएं, जिससे रंग पक्का चढ़ सके। इसके साथ ही रंग लगाते समय दुपट्टे को बार बार हिलाते रहें, ताकि रंग पूरे कपड़े पर समान रूप से चढ़ सके।

यह भी पढ़ें : बच्चों के कपड़ों का साइज ही नहीं, लुक और पसंद का भी रखें ध्यान

यह भी देखें: जयपुर के हनूतपुरा का बड़ा खुलासा! नकली खाद-बीज, सरकारी योजनाओं की पोल। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2