KBP Times

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

smell in bottle

Smell : पानी की बोतल आज लगभग हर किसी की रोजमर्रा की जरूरत बन गई है. चाहे ऑफिस जाना हो, जिम या फिर सफर, लोग बार-बार इस्तेमाल होने वाली बोतल साथ रखते हैं. कई लोग बोतल को रोज साफ भी करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उसमें से अजीब सी बदबू आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो जरूरी नहीं कि इसकी वजह सिर्फ गंदगी हो. कई बार इसके पीछे बोतल को इस्तेमाल करने का तरीका भी जिम्मेदार होता है.

क्यों आने लगती है बदबू?

अक्सर लोग बोतल धोने के तुरंत बाद उसे बंद कर देते हैं. ऐसा करने से बोतल और उसके ढक्कन के अंदर नमी रह जाती है. ढक्कन के छोटे-छोटे हिस्सों और खांचों में पानी फंसा रहता है. जब वहां हवा नहीं पहुंचती, तो धीरे-धीरे बदबू बनने लगती है. यही वजह है कि साफ बोतल से भी सीलन जैसी गंध आने लगती है.

प्लास्टिक की बोतल में क्यों बढ़ती है समस्या?

ज्यादातर पानी की बोतलें प्लास्टिक से बनी होती हैं. लंबे समय तक धूप, गर्मी और लगातार इस्तेमाल की वजह से प्लास्टिक की सतह पर बदलाव आ सकता है. इससे बोतल के अंदर गंध बनने की संभावना बढ़ जाती है. अगर बोतल को कई घंटों तक धूप में रखा जाए, तो पानी का स्वाद भी बदल सकता है.

ऐसे रखें बोतल को साफ और बिना बदबू के

अगर आप चाहते हैं कि बोतल से कभी बदबू न आए, तो कुछ आसान आदतें अपनाएं.

-बोतल धोने के बाद उसे तुरंत बंद न करें.
-बोतल और ढक्कन को अलग-अलग रखकर पूरी तरह सूखने दें.
-हफ्ते में एक बार ढक्कन को अच्छी तरह साफ करें.
-बोतल को लंबे समय तक तेज धूप में रखने से बचें.
-अगर बदबू आ रही है, तो बोतल को गुनगुने पानी से अच्छी तरह साफ करके पूरी तरह सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें.

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आपकी बोतल बहुत पुरानी हो गई है, उसमें दरारें आ गई हैं या प्लास्टिक घिसने लगा है, तो नई बोतल लेना बेहतर रहेगा. साफ और सूखी बोतल का इस्तेमाल करने से पानी का स्वाद भी अच्छा रहता है और सेहत से जुड़ी परेशानियों का खतरा भी कम होता है.

यह भी पढ़ें – बारिश में अपने गार्डन, छत या बालकनी में लगाएं गुलाब पौधे

यह भी देखें-7 दिन में घर खाली करो! JDA के आदेश से 1000 परिवारों पर संकट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ram Temple Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

NEET paper student sucide

NEET पेपर ने एक और जान ली, महाराष्ट्र में छात्रा ने किया सुसाइड, अब तक 23 स्टूडेंट ने दी जान

smell in bottle

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Viral News

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Head & Neck Cancer

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

Hanuman Beniwal

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…

Police Action in Ajmer

अजमेर में एक्शन: नाबालिग बच्ची को बेचने के प्रकरण में आरोपियों के दो मकान किए ध्वस्त

Arvind Kejriwal

पेपर लीक के बाद एथेनॉल पर आंदोलन की तैयारी! केजरीवाल बोले- PM मोदी E20 का मामला भी सुलझा दें…

Finance Minister

वित्त-मंत्री की नसीहत- IT जनता की भलाई के लिए काम करें, परेशानी के लिए नहीं

2

2