KBP Times

बारिश में अपने गार्डन, छत या बालकनी में लगाएं गुलाब पौधे

Rose Plants

Rose Plant: बारिश का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं लाता, बल्कि बागवानी करने वालों के लिए भी यह सबसे अच्छा समय माना जाता है. इस मौसम में मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं. अगर बारिश के इस सुहावने मौसम में अपने घर की बालकनी, छत या गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो बारिश के दौरान गुलाब की कुछ खास वैरायटी लगा सकते हैं. सही किस्म चुनने और थोड़ी-सी देखभाल करने से आपके पौधे लंबे समय तक खूबसूरत फूल देते रहेंगे-

बारिश में गुलाब लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान – 

ऐसे गमले या जगह का चुनाव करें जहां पानी जमा न हो.
मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाएं.
पौधे को रोजाना 4-5 घंटे धूप जरूर मिले.
बारिश के बाद पीली या सड़ी हुई पत्तियों को हटा दें.
जरूरत पड़ने पर जैविक फंगीसाइड का इस्तेमाल करें, ताकि फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सके.

देसी गुलाब
अगर आप कम देखभाल वाला गुलाब चाहते हैं, तो देसी गुलाब सबसे अच्छा ऑप्शन है. यह बारिश के मौसम को अच्छी तरह सहन कर लेता है और इसकी खुशबू भी बेहद मनमोहक होती है. देसी गुलाब की जड़ें मजबूत होती हैं, इसलिए यह जल्दी बढ़ता है और बार-बार फूल देता है.

फ्लोरिबुंडा गुलाब
फ्लोरिबुंडा गुलाब अपने गुच्छों में खिलने वाले फूलों के लिए जाना जाता है. एक ही शाखा पर कई फूल आने से पौधा बेहद आकर्षक दिखाई देता है. यह वैरायटी बारिश के मौसम में भी अच्छी ग्रोथ करती है. अगर आप गार्डन में ज्यादा रंग चाहते हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

मिनिएचर रोज
जिन लोगों के पास ज्यादा जगह नहीं है, उनके लिए मिनिएचर रोज एकदम सही है. इसे आसानी से छोटे गमलों में लगाया जा सकता है. बालकनी और टैरेस गार्डन के लिए यह वैरायटी काफी पसंद की जाती है. सही धूप और नियमित देखभाल मिलने पर इसमें लगातार फूल आते रहते हैं.

हाइब्रिड टी रोज
अगर आपको बड़े और अट्रैक्टिव फूल पसंद हैं, तो हाइब्रिड टी रोज (ठमेज त्वेम टंतपमजपमे वित डवदेववद) लगा सकते हैं. इसके फूल लंबे समय तक ताजगी बनाए रखते हैं और कई खूबसूरत रंगों में मिलते हैं. बारिश के मौसम में इस पौधे में पानी जमा नहीं होना चाहिए, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं.

क्लाइम्बिंग रोज
अगर घर की दीवार, गेट या आर्च को फूलों से सजाना चाहते हैं, तो क्लाइम्बिंग रोज बेहतरीन विकल्प है. यह तेजी से फैलता है और थोड़े समय में पूरे हिस्से को रंग-बिरंगे फूलों (ठमेज त्वेम टंतपमजपमे वित डवदेववद) से भर देता है. बारिश के मौसम में इसकी बढ़वार और भी अच्छी होती है.

यह भी पढ़ें –बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

यह भी देखें – प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों का जश्न, अब Gen-Z ने कर दिया बड़ा ऐलान| Jaipur Student Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vijayadashmi

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

2

2