Herbal Cigerate : स्वास्थ्य के लिए सिगरेट पीना हानिकारक है यह स्लोगन असल में तंबाकू वाली सिगरेट पीने वालों को दी गई चेतावनी है। इससे बचने के लिए हर्बल सिगरेट का चलन हुआ है लेकिन एक शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वैकल्पिक उत्पाद के रूप में बेची जाने वाली हर्बल सिगरेट सामान्य तंबाकू वाली सिगरेट की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। यह दावा एक शोध रिपोर्ट में किया गया है।
हर्बल सिगरेट का धुआं ज्यादा खतरनाक
इसमें कहा गया है कि हर्बल सिगरेट से निकलने वाला धुआं तंबाकू वाली सिगरेट से निकले धुएं जितना या उससे भी अधिक हानिकारक हो सकता है। यह शोध जर्नल ऑफ हजार्डस मटीरियल्स में प्रकाशित हुआ है और इसमें शोधकर्ताओं ने भारतीय बाजारों में उपलब्ध हर्बल और तंबाकू वाले सिगरेट के धुएं के भौतिक, रासायनिक व ऑक्सीडेटिव गुणों की विस्तृत तुलना की है। भारत और विदेश में व्यापक रूप से प्राकृतिक, तंबाकू-रहित और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी वैकल्पिक उत्पाद के रूप में बेची जाने वाली हर्बल सिगरेट सामान्य तंबाकू वाली सिगरेट की तुलना में अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। यह दावा एक शोध रिपोर्ट में किया गया है।
हर्बल सिगरेट का धुआं ज्यादा खतरनाक
इसमें कहा गया है कि हर्बल सिगरेट से निकलने वाला धुआं तंबाकू वाली सिगरेट से निकले धुएं जितना या उससे भी अधिक हानिकारक हो सकता है। यह शोध श्जर्नल ऑफ हजार्डस मटीरियल्सश् में प्रकाशित हुआ है और इसमें शोधकर्ताओं ने भारतीय बाजारों में उपलब्ध हर्बल और तंबाकू वाले सिगरेट के धुएं के भौतिक, रासायनिक व ऑक्सीडेटिव गुणों की विस्तृत तुलना की है। दिल संबंधी समस्याएं धुएं में मौजूद सूक्ष्म कण और कार्बन मोनोऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को प्रभावित कर हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकते हैं। कैंसर का जोखिम तंबाकू न होने के बावजूद किसी भी जली हुई वनस्पति सामग्री से निकलने वाले कुछ रसायन कैंसरकारी हो सकते हैं, जिससे फेफड़े, मुंह और गले के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। गले और मुंह की समस्याएं गले में खराश, खांसी, मुंह में जलन और बार-बार संक्रमण की शिकायत हो सकती है। शोध के अनुसार, हर्बल सिगरेट के धुएं में मौजूद बेहद छोटे कण फेफड़ों से होते हुए रक्त प्रवाह तक पहुंच सकते हैं, जिससे हृदय और श्वसन तंत्र दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : देश के आलीशान रिसॉर्ट्स बने अमीरों की पहली पसंद; मना रहे छुट्टियां
यह भी देखें: अपनों ने ठुकराया, आश्रम बना सहारा | बेसहारा माताओं की दर्दभरी कहानी | Apna Ghar Ashram Report



