KBP Times

देश के आलीशान रिसॉर्ट्स बने अमीरों की पहली पसंद; मना रहे छुट्टियां

luxury hotels

Hotels: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्व के माहौल में पर्यटन व्यवसाय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। गर्मीयों के मौसम में विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीय पर्यटक और खास तौर पर अमीर परिवार अब भारत के ही पर्यटन स्थलों पर जा रहे हैं। इस कारण देश में पर्यटन स्थलों पर भीड तो देखने को मिल ही रही है साथ ही मंहगे और लग्जरी होटल में भी रुम उपलब्ध नहीं हैं।

होटल्स की बुकिंग फुल

इसके चलते लक्जरी होटल उद्योग की बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आईटीसी होटल्स, रेडिसन होटल ग्रुप और द लीला पैलेसेस, होटल्स एंड रिजॉर्ट्स जैसे प्रमुख होटल समूहों ने इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान घरेलू पर्यटन स्थलों पर बुकिंग में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। द लीला पैलेसेस, होटल्स एंड रिजॉर्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग भटनागर ने कहा कि संपन्न भारतीय यात्रियों की विदेश यात्रा में दीर्घकालिक रुचि बनी हुई है। हालांकि मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता, उड़ानों में व्यवधान और बढ़े हुए यात्रा खर्च के कारण कई लोग देश के भीतर उपलब्ध उच्चस्तरीय पर्यटन विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

घरेलू पर्यटन स्थलों को चुनने के लिए प्रेरित किया

आईटीसी होटल्स के प्रबंध निदेशक ने कहा कि कंपनी के विभिन्न अवकाश स्थलों पर बुकिंग का रुझान उत्साहजनक बना हुआ है। कई गंतव्यों में मांग पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। हाल की अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों ने कुछ यात्रियों को अपनी विदेश यात्रा योजनाओं पर पुनर्विचार करने और घरेलू पर्यटन स्थलों को चुनने के लिए प्रेरित किया है। रेडिसन होटल ग्रुप, दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) ने बताया कि कंपनी के भारत स्थित होटलों में इस वर्ष गर्मियों के दौरान कुल कमरों की बुकिंग का स्तर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ा है। अवकाश स्थलों पर औसत कमरों की बुकिंग दर करीब 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि सप्ताहांत के दिनों में मांग और भी अधिक मजबूत रहती है।

धार्मिक पर्यटन स्थलों की मांग सबसे अधिक

पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में जारी तनाव और यात्रा संबंधी व्यवधानों का अंतरराष्ट्रीय धारणा पर कुछ प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण यात्रियों का एक वर्ग घरेलू पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहा है। लोग अब घर के निकट उच्च गुणवत्ता वाले और यादगार अनुभवों को अधिक महत्व दे रहे हैं। रेडिसन के लिए सबसे तेज वृद्धि उन भारतीय पर्यटन स्थलों से आ रही है जो या तो गर्मी से राहत प्रदान करते हैं या फिर सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुभवों के लिए प्रसिद्ध हैं। इस गर्मी में पहाड़ी और धार्मिक पर्यटन स्थलों की मांग सबसे अधिक रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित होटलों में वृद्धि 

जानकारी के मुताबिक  कंपनी के पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित होटलों ने पिछले वर्ष की तुलना में 69 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है, जबकि धार्मिक स्थलों पर स्थित संपत्तियों में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि यात्री अब ऐसे अनुभवों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनमें विश्राम, संस्कृति, स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधियां और सार्थक जुड़ाव का समावेश हो। रेडिसन नेटवर्क में जम्मू-कश्मीर, मनाली, मसूरी, उदयपुर और अयोध्या जैसे गंतव्य सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्थलों के रूप में उभरे हैं। इसके अलावा गोवा तथा दक्षिण भारत के तटीय पर्यटन केंद्रों में भी पर्यटकों की मांग मजबूत बनी हुई है। आईटीसी होटल्स के लिए मांग में दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में अच्छी वृद्धि हुई है। इसकी वजह यह है कि लोग अब कम भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाना पसंद कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि इसका लाभ प्रयागराज, कटरा, अमृतसर और भुवनेश्वर जैसे गंतव्यों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : क्रिकेटर महेन्द्र धोनी लैंड रोवर डिफेंडर कार से पहुंचे मसूरी, बेटी का समर कैंप में कराया एडमिशन

यह भी देखें: 2 साल की प्रिशा शर्मा ने किया कमाल | 15 से ज्यादा श्लोक और मंत्र हैं कंठस्थ। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2