KBP Times

इस तरह लें डाइट तो पा सकते हैं मौनी राय जैसी फिटनेस

diet

Diet: आज के दौर में जब फास्टफूड का चलन बहुत ज्यादा हो गया है तब बढते मोटापे की समस्या भी बढती जा रही है ऐसे में इन दिनों लोग फिटनेस के लिए क्या कुछ नहीं कर रहे, कोई डाइटिंग कर रहा है, कोई फास्टिंग कर रहा है, कोई डिटॉक्स टी, सख्त डाइट और दवाओं का सेवन कर रहा है। अभिनेत्री मौनी रॉय भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। मौनी रॉय जैसा फिगर पाने के लिए लोग न जाने क्या करते हैं, लेकिन खुद मौनी रॉय इसके लिए कुछ अलग से मेहनत नहीं करती हैं। रॉय के अनुसार वो तरह-तरह के डाइट प्लान से दूर रहती हैं और घर का बना खाना पसंद करती हैं। भरपूर पानी पीना और देसी खाना उनकी ब्यूटी और फिटनेस का सीक्रेट है।

मौनी रॉय नहीं लेती फैंसी डाइट

मौनी रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया कि जहां कई फेमस सेलेब्स हार्डकोर डाइट प्लान लेते हैं और मुश्किल न्यूट्रिशन रूल्स को फॉलो करते हैं वहीं मैं काफी सिंपल खाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि  दिखावटी डाइट में विश्वास नहीं करती। मैं पौष्टिक, घर के बने भोजन में विश्वास करती हूं। तरह तरह के मुश्किल खाने की बजाय मौनी रॉय रोजमर्रा के खाने से पोषण लेने पर ध्यान देती हैं। शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व, चावल, दाल, प्रोटीन अंडे से और आयरन साग से मिलते हैं। इसलिए मौनी रॉय पौष्टिक भोजन करना पसंद करती हैं। मौनी के लिए हेल्दी खाने का मतलब किसी चीज से वंचित रहना नहीं है। बल्कि बैलेंस फूड को बनाए रखना है।

बंगाली भोजन है मौनी रॉय का ब्यूटी सीक्रेट

जब मौनी से उनकी खूबसूरती के राज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता और बंगाली रूट्स को दिया। सबसे पहले तो, मैं बंगाली हूं। मेरे माता-पिता और उनके माता-पिता बहुत मछली खाते थे। यह उसी का नतीजा है। मछली लंबे समय से बंगाली व्यंजनों का एक मुख्य हिस्सा रही है। इससे शरीर को प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो आपके बाल और त्वचा को कहीं ज्यादा स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखती हैं हाइड्रेड

मौनी रॉय अपनी ब्यूटी के लिए कोई जादुई फॉर्मूला नहीं है। बल्कि बेसिक चीजों पर भरोसा करती हैं। वो हाइड्रेशन और नॉर्मल मॉइस्चराइजिंग पर ध्यान देती हैं। खाने पीने के साथ एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी को बनाए रखने के लिए मल्टी विटामिन सप्लीमेंट्स भी लेती हैं।

यह भी पढ़ें : शादी से पहले दुल्हन को लगायी जाती है मेहंदी, इसके पीछे क्या है कारण ?

यह भी देखें: चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2