KBP Times

बिना भारी मेकअप के भी पावरफुल कैसे दिखें? जॉर्डन की क्‍वीन रानिया इसकी मिसाल

jorden princess Raniya

Fashion & Life style: जॉर्डन की क्‍वीन रानिया अल अब्दुल्ला का व्यक्तित्व पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है. 1970 में कुवैत में जन्मी रानिया 1999 में जॉर्डन की रानी बनीं. किंग अब्दुल्ला द्वितीय की पत्नी होने के साथ-साथ उन्होंने अपनी एक अलग और सशक्त पहचान बनाई है, जो उन्हें केवल एक शाही हस्ती से कहीं ऊपर ले जाती है. हाल ही में उनके भारत दौरे के दौरान उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला, जो पावर ड्रेसिंग का बेहतरीन उदाहरण था. फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि क्‍वीन रानिया का स्टाइल दिखावे या चमक-धमक पर नहीं, बल्कि कपड़ों की सटीकता और सलीके पर आधारित रहता है. उन्होंने बहुत ही कुशलता से वैश्विक लक्जरी ब्रांडों के साथ भारतीय विरासत का तालमेल बिठाया.

सादगी और कला का मेल

मुंबई दौरे के दौरान उन्होंने भारतीय शिल्प कौशल के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया. वहां एक स्कूल की यात्रा के लिए उन्होंने भारतीय लेबल ज्पसइल।ट का हाथ से कढ़ाई किया हुआ एक सुंदर ब्लेज़र चुना. इसे उन्होंने साधारण सफेद ट्राउजर के साथ पहनकर यह दिखाया कि सादगी और कला का मेल कितना प्रभावशाली हो सकता है. वहीं दिल्ली में आयोजित एक समिट में उनका अंदाज कूटनीतिक और मिलनसार दिखा. उन्होंने रोजेटा गेट्टी का हल्के गुलाबी रंग का टॉप और फेन्डी की पोल्का डॉट वाली स्कर्ट पहनी थी. विशेषज्ञों के अनुसार, उन्होंने जानबूझकर इन सॉफ्ट कलर्स का चुनाव किया ताकि वे लोगों के साथ आसानी से एक सहज जुड़ाव बना सकें.

सरल व्यक्तित्व को दर्शाता पहनावा

फैशन स्टाइलिस्ट पायल शिंगवी और पलक शाह ने उनके इस चुनाव को बेहद रणनीतिक बताया है. उनके अनुसार, रानी द्वारा चुने गए ढीले-ढाले और कोमल सिलुएट्स मानवीय जुड़ाव के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे. यह उनके व्यक्तित्व के उस पहलू को दर्शाता है जहां वह एक रानी होकर भी जनता के बीच सुलभ और सरल दिखना चाहती थीं. उनके पर्सनल स्टाइल में अप्रोचेबिलिटी यानी लोगों के करीब दिखने का भाव प्रमुख रहता है. फैशन विशेषज्ञों के अनुसार, वे अक्सर हल्के रंगों (सॉफ्ट कलर्स) और ढीले-ढाले सिलुएट्स का चुनाव करती हैं, जो उन्हें एक सरल व्यक्तित्व के रूप में प्रदर्शित करता है. रानी रानिया अपने लुक को सिंपल और क्लासिक रखने के लिए मिनिमल एक्सेसरीज जैसे क्लच बैग या छोटे ईयररिंग्स के साथ पूरा करती हैं. जो उनके लुक को प्रभावशाली बनाते हैं.

यह भी पढ़ें : Hair Extensions से बढ़ रहा हेल्थ रिस्क! स्टाइल के चक्कर में कैंसर और माता-पिता ना बन पाने का खतरा

वैश्विक स्तर पर रानिया की छवि

क्‍वीन रानिया आज वैश्विक स्तर पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और मानवीय कार्यों के लिए एक मजबूत आवाज बन चुकी हैं. उनके इन्हीं प्रयासों और समर्पण के कारण 2007 में यूनिसेफ ने उन्हें बच्चों के लिए पहली एमिनेंट एडवोकेट के रूप में नामित किया था. वह वर्तमान में शरणार्थी अधिकारों और विभिन्न संस्कृतियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं

यह भी देखें : निर्मल चौधरी का पत्ता साफ! BJP कनेक्शन तो वजह नहीं?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

US Tariff

अमेरिकी SC द्वारा ट्रंप के टैरिफ को रद्द करने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- किसानों के साथ बहुत बड़ा छल-धोखा…

Jaipur: रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद

जयपुर में रमजान के दौरान लाउडस्पीकर विवाद: BJP विधायक गोपाल शर्मा बोले- ‘धर्म में नहीं लिखा, बस जिद के चलते शोर’

Chirag Paswan

यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी हमलावर, चिराग पासवान बोले- आप लड़िए जितना लड़ना है…

Iphone syjmbol

Apple की बड़ी तैयारी, सैटेलाइट से सीधा कनेक्शन के लिए एंटीना वाला फोन

AI TECHNOLOGY

AI की मदद से गूगल ने रोके 25 करोड़ से ज्यादा खतरनाक ऐप इंस्टॉलेशन, लाखों ऐप्स पहले ही किए ब्लॉक

Pm Narendra Modi

“आतंकवाद और उसके समर्थक पूरी मानवता के शत्रु…” भारत-ब्राजील के बीच ट्रेड डील के बाद बोले PM मोदी

Khatu Mela 2026

खाटूश्याम जी का लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू, 14 लाइनों में लगकर होंगे दर्शन और क्या-क्या इंतजाम?

Dharm and Rashiphal

वृषभ, तुला और कुंभ राशियों के जीवन में बढ़ेंगी खुशियां और आर्थिक लाभ की संभावना

Healthy lifestyle

वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेहतर ? जानिए व्हाइट राइस और ब्राउन राइस में फर्क