Jaipur SMS Stadium : राजस्थान की राजधानी जयपुर के विशाल एसएमएस स्टेडियम परिसर में आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, राज्यसभा उम्मीदवार अल्का गुर्जर, उपमुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री प्रेमचंद बैरवा और जयपुर की निवर्तमान महापौर सौम्या गुर्जर मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में योग साधक, अलग-अलग विभागों के कर्मचारी, पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी और आमजन ने योग अभ्यास किया। एसएमएस स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम सुबह 6 से 8 बजे तक हुआ।
अनेक जगहों पर हुआ योग
SMS स्टेडियम में योग दिवस पर जयपुर के एसएमएस स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल और आमेर फोर्ट पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुए, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लिया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थी, योग साधक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए। आयोजकों की ओर से विभिन्न स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई।
पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों पर भी योग
एसएमएस स्टेडियम के अलावा अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल और आमेर फोर्ट पर भी सामूहिक योगाभ्यास हुआ। इन स्थलों पर सुबह के समय योग कार्यक्रमों के जरिए स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया।
स्टूडेंट्स और विभिन्न विभागों की होगी भागीदारी
कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल हुए। इसके अलावा एनसीसी, सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
योग अपनाने का संदेश
आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने आमजन से योग दिवस कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और बेहतर जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें : रसोई में रखी अजवाइन स्वास्थ के लिए कारगर, जानिए खाने के फायदे
यह भी देखें: हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर खुलकर बोले राजेंद्र गुढ़ा, सरकार पर भी साधा निशाना। KBP Times



