KBP Times

Winter Diabetes Care: ये नॉन-स्टार्ची सब्जियां ब्लड शुगर नहीं बढ़ने देंगी, रिसर्च प्रूफ

Winter Diabetes Care: ये नॉन-स्टार्ची सब्जियां ब्लड शुगर नहीं बढ़ने देंगी, रिसर्च प्रूफ

Winter Diabetes Care: डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) वाले फूड्स का सेवन बेहद जरूरी माना जाता है। नॉन-स्टार्ची सब्जियां धीरे-धीरे पचती हैं, जिससे ग्लूकोज का अवशोषण धीमा होता है और भोजन के बाद शुगर अचानक नहीं बढ़ती। इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, जो डायबिटीज कंट्रोल में मदद करते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां और पुदीना क्यों हैं फायदेमंद

पालक, मेथी, सरसों और पुदीना जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां डायबिटीज मरीजों (Winter Diabetes Care)के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं। British Medical Journal में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। पालक में मौजूद मैग्नीशियम इंसुलिन की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करता है। वहीं पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर पैंक्रियाज की बीटा कोशिकाओं को सुरक्षित रखता है और इंसुलिन उत्पादन को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें:Oversleeping Side Effects: क्या आप जरूरत से ज्यादा सो रहे हैं? एक्सपर्ट्स की चेतावनी

लौकी, कद्दू, ब्रोकली और करेला से रखें शुगर कंट्रोल

लौकी में कैलोरी कम और पानी ज्यादा होता है, जिससे यह ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर दोनों को संतुलित रखने में मदद करती है। रिसर्च के अनुसार, लौकी में एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। वहीं सीमित मात्रा में कद्दू का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और सक्रिय तत्व इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। ब्रोकली और करेला को डायबिटीज के लिए ‘एंटी-डायबिटिक पावरहाउस’ माना जाता है (Winter Diabetes Care)। ये न सिर्फ ब्लड शुगर कम करने में मदद करते हैं, बल्कि इंसुलिन के असर को भी बेहतर बनाते हैं।

कोटा में मृत गायों के मुद्दे पर भड़के लोग, Vasundhara Raje ने अधिकारियों को लगाई फटकार || KBP TIMES

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Swami Avimukteshwaranand

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज, याचिकाकर्ता बोला- कालनेमि जैसे राक्षस…

Rambhadracharya

“गृहयुद्ध से बचाना है तो…” UGC नियम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सरकार को कड़ी चेतावनी

NSUI

NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ हुए सक्रिय, सचिन पायलट के क्षेत्र में किया टीम में बदलाव

packaging waste to reuse

पैकेजिंग वेस्ट को कूड़ा न समझें, घर में ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल…

Jaipur: सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज 'टी-ब्रेक'

सीएम भजनलाल शर्मा का सरप्राइज ‘टी-ब्रेक’ – चाय की थड़ी पर रुके, बच्चों-महिलाओं से की गर्मजोशी भरी मुलाकात

PM Narendra Modi

“गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया…” AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर PM मोदी का हमला

ajmer sabha

अजमेर में PM मोदी की जनसभा के लिए भूमि पूजन, तैयारियां ज़ोरों पर

Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

PM मोदी ने मेरठ को दी 12930 करोड़ की सौगात, मेट्रो और नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को दिखाई हरी झंडी

Religion and Astrology

मेष, वृष और मिथुन राशि के जीवन में आ सकता है सकारात्मक बदलाव