KBP Times

गर्मियों में खाली पेट नहीं निकलें बाहर, इन बातों का रखें ख्याल

temperature in hot days

Temperature : गर्मियां आ गई हैं, अगले तीन चार माह तक मौसम कभी हल्का तो कभी तेज गर्म रहेगा। मई और जून महीने में Temperature बढ़ जाता है और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगती है. सुबह के वक्त मौसम ठीक होता है, लेकिन दोपहर तक (Temperature) गर्मी अपने पीक पर पहुंच जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को दोपहर के वक्त धूप में बाहर न निकलने की सलाह देते हैं. गर्मी के मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं. इस मौसम में खाली पेट घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक हो सकता है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है.

गिर सकता है शुगर लेवल

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार गर्मी में शरीर का Temperature तेजी से बढ़ जाता है. खाली पेट बाहर निकलने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे थकान, चक्कर और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा गर्मी में ज्यादा ऑयली और भारी भोजन पाचन तंत्र पर बोझ डालता है और शरीर को और गर्म कर देता है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों में कुछ आसान उपाय को अपनाने की सलाह देते हैं. गर्मी में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सादा और संतुलित डाइट लें, ज्यादा पानी पिएं और धूप में बाहर न निकलें.

खाली पेट बाहर न निकलें.

गर्मी (Temperature) में घर से बाहर निकलने से पहले कुछ हल्का नाश्ता जरूर करें. फल, दही, छाछ या नट्स खाना फायदेमंद रहता है. दिन भर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं. नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या ओआरएस घोल लेना भी अच्छा रहता है. अगर आप धूप में काम करके वापस घर आए हैं, तब भी आप ORS घोल बनाकर पी सकते हैं. दरअसल पसीने के कारण हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. इससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है. इससे बचने के लिए पानी में नमक और चीनी मिलाकर भी पी सकते हैं. अगर समस्या ज्यादा हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी पढ़ें : रोजाना कॉफी पीने की आदत क्या Health को फायदे पहुंचा सकती है ?

फास्ट फूड से करें परहेज

डॉक्टर्स का साफ कहना है कि गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में ज्यादा तेल-मसालेदार, फास्ट फूड और भारी खाना न खाएं. बाहर का खाना अवॉइड करें और घर पर बना हल्का, सुपाच्य भोजन करें. इसके अलावा ढीले और हल्के कपड़े पहनें. ये कपड़े आपके शरीर के टेंपरेचर को मेंटेन करने में मदद करते हैं. अगर संभव हो, तो गर्मी में एसी का इस्तेमाल करें. इसके अलावा दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें. इस समय (Temperature) धूप सबसे तेज होती है. जरूरी हो तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें. तेज बुखार, उल्टी, मतली, बेहोशी, कमजोरी, ज्यादा प्यास लगना या पेशाब कम होना,चक्कर आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

यह भी देखें : मनोज मीणा का बड़ा बयान, राजपूत इतिहास पर उठाए सवाल | आमेर किला, महाराणा प्रताप पर नई बहस | KBPTimes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

US-Israel Relations

अमेरिका-इजरायल में बढ़ा तनाव, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद उपराष्ट्रपति वेंस ने इजरायल को बताई हैसियत

2

2