KBP Times

स्वस्थ रहना है तो डिनर के बाद छोड़ दें ये आदतें..

health tips

Health : स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ हेल्दी खाना खाना ही काफी नहीं होता बल्कि डिनर के बाद की कुछ बातें आपकी सेहत पर बड़ा असर डाल सकती हैं। एक एक्सपर्ट डॉक्टर के मुताबिक, रात का खाना खाने के बाद की कुछ गलतियां पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ मोटापा, एसिडिटी, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकती हैं। जानते हैं डिनर के बाद किन आदतों से बचना चाहिए?

डिनर के बाद की ये आदतें पड़ सकती हैं भारी

डिनर के बाद तुरंत मीठा खाना- खाने के तुरंत बाद मिठाई या मीठी चीजें खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और अतिरिक्त कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो सकती है। अगर मीठा खाने का मन हो तो थोड़ी देर बाद और सीमित मात्रा में ही खाएं।

डिनर के बाद बहुत ज्यादा वर्कआउट करना

भारी भोजन के तुरंत बाद हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से पाचन प्रभावित हो सकता है और पेट में दर्द, ऐंठन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। डिनर के बाद हल्की वॉक करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

डिनर के बाद देर तक स्क्रीन देखना

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्माेन को प्रभावित कर सकती है, जिससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। सोने से कम से कम 30-60 मिनट पहले स्क्रीन से दूरी बनाना बेहतर होता है।

खाने के बाद तुरंत लेट जाना

डिनर के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और अपच की समस्या हो सकती है। खाना खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखकर सोने की सलाह दी जाती है।

बहुत देर से डिनर करना

रोजाना देर रात खाना खाने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक प्रभावित हो सकती है। इससे पाचन धीमा पड़ता है, वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है और नींद भी प्रभावित हो सकती है। कोशिश करें कि रात का भोजन सोने से 2-3 घंटे पहले

यह भी पढ़ें : Lever खराब होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज ?

यह भी देखें: भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित दावा, जवाब में 10 लाख का इनाम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2