KBP Times

खाने को अखबार या फॉयल में रखना कितना सुरक्षित? जानिए सही स्टोरेज के आसान तरीके

newspaper wrapping food

Food safety-  कई घरों में आज भी रोटियां या अन्य खाद्य पदार्थों को अखबार या एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर रखने की आदत आम है. जबकि यह तरीका सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जाता. खासतौर पर जब गर्म या तैलीय खाना सीधे इन चीजों में रखा जाता है तो इसके नुकसान और बढ़ सकते हैं. अखबार की स्याही में कई तरह के केमिकल और रंग होते हैं. जो खाने के संपर्क में आने पर उसमें मिल सकते हैं. गर्म या तेल वाले खाद्य पदार्थ इन हानिकारक तत्वों को जल्दी अवशोषित कर लेते हैं जिससे वे शरीर तक पहुंच जाते हैं. लंबे समय तक ऐसा भोजन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.

क्या एल्युमिनियम फॉयल पूरी तरह सुरक्षित है?
अखबार की तुलना में एल्युमिनियम फॉयल थोड़ा बेहतर विकल्प माना जाता है, लेकिन इसे पूरी तरह सुरक्षित नहीं कहा जा सकता. बहुत गर्म, खट्टे या मसालेदार भोजन को इसमें रखने से फॉयल की धातु की थोड़ी मात्रा खाने में मिल सकती है. कभी-कभार इसका उपयोग ठीक है लेकिन रोजाना इस्तेमाल से बचना चाहिए.
अखबार-फॉयल के इस्तेमाल से कैंसर होता है?
अक्सर यह माना जाता है कि फॉयल या अखबार में रखा खाना कैंसर का कारण बन सकता है. लेकिन ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है कि कभी-कभार उपयोग से कैंसर होता है. हालांकि लगातार और लंबे समय तक इनका इस्तेमाल शरीर में विषैले तत्वों को बढ़ा सकता है,जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं.
फूड स्टोरेज के बेहतर और सुरक्षित विकल्प
खाने को सुरक्षित रखने के लिए स्टील और कांच के बर्तनों का उपयोग सबसे अच्छा माना जाता है. इसके अलावा केले के पत्ते, साफ सूती कपड़ा, फूड-ग्रेड पेपर या बटर पेपर भी अच्छे विकल्प हैं, जो खाने को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें : कैसे करें असली और नकली आम की पहचान ?

अपनाएं सही आदतें
रसोई से जुड़ी कई आदतें बिना सोचे-समझे अपनाई जाती हैं, लेकिन समय के साथ सही जानकारी के आधार पर इन्हें बदलना जरूरी है. खाने को स्टोर करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें, गर्म भोजन को तुरंत पैक करने से बचें और सुरक्षित विकल्पों का इस्तेमाल करें. छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर लंबे समय तक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है.

यह भी देखें : 26 साल बाद भी नहीं मिला मुआवज़ा | Sikar Road ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों का फूटा गुस्सा 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2