KBP Times

पोहा खाने से पेट फूले या गैस बने तो….. ये लोग तो बिल्कुल नहीं खाएं

Poha healthy or not

Poha : कई लोगों का पोहा लोकप्रिय नाश्ता है, जिसे लोग स्वाद से खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोहा हर किसी को सूट नहीं करता है। कुछ लोगों को पोहा खाने के बाद पेट फूलने, गैस और सीने में जलन की समस्या होने लगती है। पोहा हेल्दी है लेकिन सभी को पच जाए ऐसा जरूरी नहीं है। आइये जानते हैं कि किन लोगों को पोहा नहीं खाना चाहिए। पोहा खाने से क्या नुकसान होते हैं?

पोहा किसे नहीं खाना चाहिए?

गैस और पेट फूलना– पोहा खाने से कुछ लोगों को गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या होने लगती है। पोहा में फाइबर होता है जिसकी वजह से कुछ लोगों को इससे ये समस्याएं होने लगती हैं। पोहा चावल से बनता है और बहुत जल्दी नहीं पचता है। जिन लोगों को गैस, अपच और कब्ज की समस्या है उन्हें पोहा बहुत सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

डायबिटीज के मरीज- पोहा चावल से बनता है और इसमें कार्बाेहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को पोहा नहीं खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। अगर आप बहुत सारी सब्जियां डालकर पोहा खा रहे हैं तो भी डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।

यह भी पढ़ें : क्या ज्यादा पानी पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है ? जानें क्या है सच

एलर्जी होने पर बचें– जिन लोगों को चावल से एलर्जी है उन्हें पोहा नहीं खाना चाहिए। पोहा चावल से तैयार किया जाता है तो आपको इसे खाकर भी परेशानी हो सकती है। ऐसे लोगों को पोहा खाने पर खुजली, सूजन, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

मोटे लोग बचें- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पोहा का सेवन ठीक नहीं है। कुछ लोग पोहा को हेल्दी नाश्ता समझकर खाते हैं जबकि पोहा में कैलोरी काफी ज्यादा होती है। इसलिए मोटापा कम करने वाले लोगों को पोहा खाने से परहेज करना चाहिए या बहुत कम मात्रा में ही खाना चाहिए।

यह भी देखें : राजस्थान के अलवर में गाय के अवशेष से बवाल! सड़क जाम, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

Telegram News

Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…

2

2