KBP Times

क्या ज्यादा पानी पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है ? जानें क्या है सच

Kidni health

Kidni: देश भर में किडनी में पथरी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खासतौर से लोगों को गर्मी के दिनों में ये समस्या ज्यादा होने लगती है। कई लोगों का मानना है कि ज्यादा पानी पीने से किडनी की पथरी को निकाला जा सकता है। यह काफी हद तक सच है। वरिष्ठ चिकित्सक कहते हैं कि ज्यादा पानी पीने से बेहद छोटी पथरी मूत्र के माध्यम से निकल सकती है लेकिन बडे साइज की नहीं। किडनी में स्टोन बनने वाले छोटे क्रिस्टल जैसे कंकड़ होते हैं। जो कई बार बढ़ जाते हैं और इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है।

कैसे बन जाती है पथरी

मेडिसिन प्रोफेसर के अनुसार किडनी में पथरी की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसा उन लोगों में ज्यादा देखा गया है जो या तो कम पानी पीते हैं या किसी गर्म जगह पर रहते हैं। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।शरीर में जब कैल्शियम, ऑक्सालेट या यूरिक एसिड जैसे मिनरल की मात्रा टॉयलेट में जमा होकर क्रिस्टल बन जाते हैं। अगर आप कम पानी पीते हैं तो पेशाब बहुत गाढ़ा हो जाता है, और यहीं से समस्या शुरू होती है। इसका बड़ा कारण डिहाइड्रेशन है तो क्या ज्यादा पानी पीने से ये मिनरल शरीर से बाहर निकल सकते हैं?

पथरी को पानी से निकाला जा सकता है?

किडनी में पथरी के खतरे को कम करने में पानी एक महत्वपूर्ण है। पानी मूल रूप से आपके पेशाब को पतला रखता है, जिससे पथरी बनाने वाले कणों को आपस में चिपकने का मौका नहीं मिलता। ये पथरी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि पानी से सभी तरह की पथरी निकल जाएं ऐसा जरूरी नहीं है। ये कोई जादुई उपाय नहीं है। ज्यादा पानी पीने से आप सिर्फ बहुत छोटी पथरी को ही प्राकृतिक रूप से निकाल सकते हैं। अगर पथरी का साइज 5 मिमी से छोटा है तो हो सकता है कि ज्यादा पानी पीने से ये पेशाब के जरिए बाहर निकल जाए। लेकिन पानी न तो पथरी को पिघलाता है और न ही बड़ी पथरी को तोड़कर बाहर निकाल सकता है।

 स्टोन का इलाज

किडनी स्टोन में मरीज को कई बार अचानक से तेज दर्द होता है। अगर आपको लंबे समय से इंफेक्शन है और कब्ज है को डॉक्टर को दिखाएं। बड़े साइज की पथरी को निकालने के लिए डॉक्टर आपको सही दवा, वेव थेरेपी या कोई छोटी सर्जरी कराने की सलाह दे सकते हैं।

यहा भी पढ़ें : मैचिंग से सर्जरी तक कितना समय लगता है?जानें किडनी ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया

पथरी से बचने के लिए कितना पानी पीना चाहिए?

शरीर में पथरी बनने से रोकने के लिए रोजाना आपको 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी सिर्फ किडनी स्टोन ही नहीं शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। आपको अपने पेशाब का रंग जरूर देखना है। अगर पेशाब साफ या हल्के पीले रंग का है तो आप सही मात्रा में पानी पी रहे हैं। आपको रोजाना कम से कम दो से ढाई लीटर पेशाब करने का टारगेट रखना चाहिए।

यह भी देखें : स्वच्छ भारत 2.0 फेल? रामबाग का स्मार्ट टॉयलेट बना नशेड़ियों का अड्डा! KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2