Oil: बालों की देखभाल की जब बात आती है, तो बादाम का तेल और नारियल का तेल का जिक्र जरूर होता है। आम तौर पर हेयर केयर के लिए इनका इस्तेमाल सदियों से किया जाता है। बालों की ग्रोथ के लिए इनमें से कौन सा तेज बेस्ट है। अगर आप भी बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट हेयर ऑयल ढूंढ रहे हैं तो ये जान लीजिए इस लेख में –
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों के लिए सुपर फूड माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद लौरिक एसिड है। अन्य तेलों के मुकाबले नारियल तेल बालों को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। शोध बताते हैं कि नारियल का तेल बालों से होने वाले प्रोटीन लॉस को कम करता है, जिससे बाल मजबूत होते हैं और टूटना कम होता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ को दूर रखते हैं।
बादाम का तेल
बादाम का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। विटामिन ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों को धूप, प्रदूषण से बचाता है। यह बालों की लोच सुधारता है, जिससे कंघी करते समय बाल कम टूटते हैं। बादाम का तेल एक बेहतरीन एमोलिएंट है। यह बालों के क्यूटिकल्स को चिकना बनाता है, जिससे बाल चमकदार और सुलझे हुए दिखते हैं। यदि आपकी स्कैल्प पर खुजली या सूजन है, तो बादाम का तेल उसे शांत करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें : Sound Therapy; तनाव, चिंता और थकान से राहत देती म्यूजिक थैरेपी
बालों की ग्रोथ के लिए क्या है बेस्ट?
अगर आप बालों की ग्रोथ चाहते हैं, तो नारियल का तेल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि यह बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और उन्हें टूटने से रोकता है। जब बाल टूटते कम हैं, तो उनकी लंबाई दिखाई देती है। हालांकि, अगर आपके बाल बहुत पतले हैं और नारियल का तेल उन्हें चिपचिपा बना देता है, तो बादाम का तेल बेहतर है। यह हल्का होता है और बालों को चिपचिपा किए बिना उन्हें पोषण देता है।
यह भी देखें : NEET UG 2026 परीक्षा रद्द | CBI करेगी जांच | 22 लाख छात्रों पर असर | Re-Exam Date जल्द | KBP Times



