KBP Times

फेफड़ों की सेहत को बनाए रखने के 10 जरूरी उपाय

lung care tips

lung care tips: हम दिन-रात बिना रुके सांस लेते रहते हैं, लेकिन इस जरूरी प्रक्रिया की अहमियत हमें तब समझ आती है, जब सांस लेना मुश्किल हो जाता है। फेफड़े हमारे शरीर की वह मशीन हैं, जो हर कोशिका तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं और जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर निकालती हैं। लेकिन, बढ़ते वायु प्रदूषण, धुआं, धूल और गलत जीवनशैली की वजह से फेफड़े कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में, फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास आदतों का पालन करना बेहद जरूरी है।

वायु प्रदूषण और खराब आदतों से बचें

शहरी इलाकों में प्रदूषण, जैसे गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं, फेफड़ों के लिए हानिकारक है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में लकड़ी और उपलों का धुआं भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। इसके अलावा, सिगरेट का धुआं फेफड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन माना जाता है। इन कारणों से कई लोग सांस लेने में तकलीफ महसूस करते हैं। ऐसे में, सबसे जरूरी कदम है अपनी लाइफस्टाइल को सुधारना। शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना फेफड़ों के लिए फायदेमंद है।

फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए शारीरिक गतिविधि जरूरी

फेफड़ों की सेहत बनाए रखने के लिए रोजाना शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। तेज चलना, साइकिल चलाना, तैराकी या हल्की दौड़ जैसी एरोबिक एक्सरसाइज फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती हैं। जब हम व्यायाम करते हैं, तो शरीर ऑक्सीजन का बेहतर उपयोग करना सीखता है। सिर्फ 30 मिनट की वॉक भी फेफड़ों को मजबूत बना सकती है। इसके अलावा, सही तरीके से सांस लेना भी जरूरी है। पेट से गहरी सांस लेने की तकनीक फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है, खासकर अस्थमा और पुरानी सांस की बीमारियों के मरीजों के लिए।

संतुलित आहार और वजन नियंत्रण

मोटापा फेफड़ों पर सीधा असर डालता है। पेट की चर्बी डायाफ्राम पर दबाव डालती है, जिससे फेफड़े पूरी तरह से फैल नहीं पाते और सांस लेने में दिक्कत होती है। इस समस्या से बचने के लिए एक स्वस्थ और संतुलित आहार लेना जरूरी है। फल, सब्जियां, साबुत अनाज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन न सिर्फ वजन नियंत्रित करता है, बल्कि फेफड़ों की कोशिकाओं की रक्षा भी करता है।

स्वच्छ हवा और पानी का महत्व

हम जिस हवा में सांस लेते हैं, वही हमारे फेफड़ों की सेहत पर असर डालती है। प्रदूषित हवा, घरेलू धुआं और औद्योगिक धूल फेफड़ों को कमजोर बनाती है। इसके लिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम साफ हवा में टहलें, घर में धुएं से बचें और वायु गुणवत्ता पर ध्यान रखें। इसके अलावा, पानी पीना भी फेफड़ों की सफाई के लिए जरूरी है। पर्याप्त पानी से वायुमार्गों में जमा बलगम पतला रहता है, जिससे बैक्टीरिया और वायरस को बाहर निकालना आसान होता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2