Health: सर्दियों में ठंड लगने के कारण लोग कम पानी पीते हैं क्योंकि प्यास कम लगती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शरीर को पानी की जरूरत नहीं है। कम पानी पीने से शरीर में धीरे-धीरे पानी की कमी हो जाती है, जो किडनी पर दबाव डालती है और पेशाब गाढ़ा हो जाता है। इससे किडनी में पथरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कौन-कौन सावधान रहे
खासकर बुजुर्ग, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज, हृदय रोगी और पहले से किडनी की समस्या वाले लोग सर्दियों में ज्यादा सावधान रहें। बच्चों में हल्का कमर दर्द, पेशाब का रंग गहरा होना या पेशाब कम आना जैसी छोटी-छोटी बातें भी किडनी की परेशानी का संकेत हो सकती हैं। इन संकेतों को नजरअंदाज न करें।
सर्दियों में किडनी और सेहत बनाए रखने के उपाय
सर्दियों में भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। गुनगुना पानी, सूप और हर्बल चाय मददगार होते हैं। पेशाब के रंग पर ध्यान दें और ज्यादा नमक या तली-भुनी चीजें खाने से बचें। हल्की कसरत बनाए रखें और ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच समय-समय पर कराएँ। इससे किडनी स्वस्थ रहेगी और दिल, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचाव होगा।



