KBP Times

अदरक खाने से हार्ट अटैक लाभदायक है या नहीं, जानिए

ginger for heart attack

ginger : आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज मिल जाएंगी जिनमें कई लोग यह दावा करते हैं कि सिर्फ एक अदरक का टुकड़ा खाने भर से आप हार्ट अटैक के लक्षमों को कम कर सकते हैं या हार्ट अटैक आने से रोक सकते हैं। अब चूंकि आजकल हार्ट अटैक के केस के आंकड़े बहुत ही ज्यादा बढ़ गए हैं, ऐसे में लोग हर वो संभव प्रयास कर रहे हैं जिनकी मदद से हार्ट को हेल्दी रखा जा सके और दिल के दौरे आने की संभावना को कम किया जा सके। इसलिए कई लोग सोशल मीडिया पर बताए नुस्खे अपना लेते हैं। आईए जानते है कि अदरक से कितना फायदा या नुकसान है –

दावा
आचार्य एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं, जिनकी कई वीडियोज आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी। ऐसा ही एक वीडियो यूट्यूब शॉर्ट्स पर है, जिसमें वह दावा करते हैं कि हार्ट अटैक के दौरान अदरक कितना फायदेमंद हो सकता है। वह बताते हैं कि जिसको भी हार्ट अटैक आ चुका है या हार्ट अटैक आने वाला है, हमेशा अपने पास अदरक का एक टुकड़ा रखें। जब भी किसी को भी हार्ट अटैक पड़े, आप क्या करोगे?

यह तरीका अपनाएं

इमरजेंसी में एंबुलेंस को फोन करोगे। जब तक एम्बूलेंस नहीं आ रही, डॉक्टर नहीं आ रहा तो आप पेशेंट को जमीन पर बैठा दो ऐसे (घुटने छाती से चिपके हुए)। वह बताते हैं कि इसे हार्ट-सेफ पोजीशन कहा जाता है। इस पॉजीशन में जमीन पर बैठना है, न कि किसी सोफे या कुर्सी पर। इस पॉजीशन में बिठाने के बाद पेशेंट के मुंह में अदरक का एक टुकड़ा डाल दो और चबाने के लिए कहो। इतना चबाओ की आंखों से पानी आ जाए। ऐसा करने से नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ जाएगा। वह अपनी इस बात का हवाला नेशनल लाइब्रेरी की एक रिपोर्ट के माध्यम से देते हैं।

हार्ट अटैक में कोई फायदा नहीं

सच में अदरक खाने से हार्ट हेल्दी रहता है या हार्ट अटैक को रोका जा सकता है? या इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है। कार्डियक सर्जन बताते हैं कि हार्ट अटैक के लक्षणों को कम करने के लिए अदरक चबाना कोई प्रभावी उपाय नहीं है। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हैं, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और सलाह लें। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव गुण होते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। भले ही अदरक हेल्थ के लिए फायदेमंद है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है कि यह हार्ट अटैक को रोक सकता है या इसके लक्षणों को कम कर सकता है। यह एक आम और गलत धारणा है। इसलिए, आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए।

डॉक्टर ने भी बताया मिथ

एक्स अकाउंट हैंडलर डॉक्टर ने अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें अदरक वाले उपाय को गलत और बेअसर बताया है। वह कहते हैं कि इंटरनेट पर ऐसी कई वीडियोज वायरल हो रही है, जिनमें हार्ट अटैक आने पर कार्डियक सेफ पॉजीशन में बैठने या फिर आंसू न आने तक अदरक चबाने की बात कही जा रही है। यह एकदम बकवास है। प्लीज इस तरह की नॉन-साइंटिफिक बातों पर ध्यान न दें। वीडियो में आगे कहते हुए वह बताते हैं कि अगर आपको हार्ट अटैक फील होता है जैसे चेस्ट पेन महसूस होता है, अगर आपको सांस नहीं आ रही या पसीना भी बहुत आ रहा है और आर्म पेन जैसे लक्षण दिख रहे हैं या परिवार में किसी को हार्ट अटैक आता है तो तुरंत किसी नजदीकी हॉस्पिटल में लेकर जाएं।

यह भी पढ़ें : गर्भवती को लगाए जाने वाले इंजेक्शन TOCIN जांच में फेल, राजस्थान सरकार ने लगाई रोक

यह भी देखें: जयपुर में पानी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल! मटका फोड़ प्रदर्शन से गरमाई सियासत | Water Crisis

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

2

2