TOCIN : राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने डिलीवरी के समय गर्भवती को लगाए जाने वाले एक इंजेक्शन TOCIN की बिक्री और उपयोग पर सोमवार को रोक लगा दी है। ड्रग कंट्रोलर के अनुसार मैसर्स जैक्सन लेबोरेट्रीज प्रा.लि. अमृतसर (पंजाब) का इंजेक्शन TOCIN (ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन 5मिली.) का सैंपल जांच में फेल साबित हुआ है। इंजेक्शन में मौजूद ऑक्सीटोसिन कम्पोनेंट पर्याप्त मात्रा में नहीं मिला है।
क्यों लगाते हैं
प्रेग्नेंट महिला को यह TOCIN इंजेक्शन इसलिए लगाया जाता है ताकि प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो सके। साथ ही बच्चे के जन्म के बाद गर्भाशय से होने वाली अत्यधिक ब्लीडिंग (रक्तस्त्राव) को रोका जा सके।
दूसरी दवाइयों के सैंपल की भी होगी जांच
ड्रग कंट्रोलर के अनुसार कंपनी की तरफ से बनाई जाने वाली दूसरी दवाइयों और इसी इंजेक्शन के अन्य बैच के सैंपल भी जांचने के निर्देश दिए हैं।
पहले कफ सिरप समेत 7 दवाइयां अमानक मिल चुकीं
करीब एक महीने पहले ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने 7 अलग-अलग कंपनियों की दवाइयां जांच में अमानक मानी थीं। इसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन को खत्म करने वाली सिरप, कफ सिरप, गठिया रोग आदि में उपयोग आने वाली दवाइयां शामिल थीं।
यह भी पढ़ें : Jaipur Congress Protest: जयपुर में जल संकट, सड़क पर उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ता, गर्म सड़क पर लेटे, मटके फोड़े
यह भी देखें : Cockroach Janta Party का सच क्या है? युवाओं की आवाज़ या बड़ा प्रोपेगेंडा? | CJP Explained



