KBP Times

नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं जिससे थकान या कमजोरी महसूस ना हो

Health life in Navratra: घर घर में आज चैत्र नवरात्रा के पहले दिन घट स्थापना के साथ ही व्रत रखने का सिलसिला भी शुरु हो गया है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है। इस बार नवरात्रि 19 से 27 मार्च 2026 तक है। इस दौरान बहुत से लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं। हालांकि अधिकतर महिलाएं व्रत रखती हैं और पूरे नौ दिन तक रखती हैं ऐसे में उन्हे व्रत में खाने को लेकर संयम बरतने होते हैं।

ऐसी डिशेज जो स्वाद के साथ शरीर को ऊर्जा और पोषण दें

व्रत में खाने के विकल्प कम होने पर आमतौर पर लोग या तो लंबे समय तक भूखे रहते हैं या फिर तली-भुनी चीजें ज्यादा खाते हैं। इससे थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि व्रत के दौरान ऐसी डिशेज चुनी जाएं, जो स्वाद के साथ शरीर को पर्याप्त ऊर्जा और पोषण भी दें। मूंगफली, मखाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, दही और फलों से व्रत के लिए कई हेल्दी व टेस्टी डिशेज आसानी से तैयार की जा सकती हैं।

व्रत के खाने को हेल्दी कैसे बना सकते हैं?

व्रत की डाइट में इस्तेमाल होने वाली कई चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जैसे मूंगफली, मखाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, साबूदाना और राजगिरा। इनसे कई हेल्दी और स्वादिष्ट डिशेज तैयार की जा सकती हैं। उदाहरण के लिए, रोस्टेड मखाना, कुट्टू चीला और राजगिरा पराठा जैसी डिशेज स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होती हैं

सामग्री

1 कप साबूदाना
2 उबले आलू (कटे हुए)
एक चौथाई कप भुनी मूंगफली
1 हरी मिर्च
2 चुटकी जीरा
1 छोटा चम्मच घी
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
नींबू और हरा धनिया
साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी

साबूदाना 4-5 घंटे पहले धोकर भिगो दें। पैन में थोड़ा घी गर्म करके जीरा डालें। हरी मिर्च और आलू डालकर हल्का भूनें। अब साबूदाना और सेंधा नमक डालें। 3-4 मिनट चम्मच चलाते हुए पकाएं। मूंगफली और नींबू डालकर सर्व करें।

2. रोस्टेड मखाना

सामग्री

2 कप मखाना
1 चम्मच घी
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
काली मिर्च पाउडर
रोस्टेड मखाना की रेसिपी

कढ़ाई में घी गर्म करें। मखाना डालकर धीमी आंच पर 5-6 मिनट भूनें। जब कुरकुरे हो जाएं तो नमक और काली मिर्च डालें। रूम टेम्परेचर में आने पर स्नैक की तरह खाएं।

3. राजगिरा आलू पराठा

सामग्री

1 कप राजगिरा आटा
2 उबले आलू
हरी मिर्च
सेंधा नमक (स्वादानुसार)
घी
राजगिरा आलू पराठा की रेसिपी- आलू मैश करके नमक और मिर्च मिलाएं। राजगिरा आटे को गुनगुने पानी से गूंथ लें। छोटी लोई बनाकर आलू भरें। हल्के हाथ से बेलें। तवे पर थोड़ा घी लगाकर सेंक लें।

यह भी पढ़ें :  अनहेल्दी छोले-भटूरे को बनाएं हेल्दी! न्यूट्रिशनिस्ट का स्पेशल तरीका

यह भी देखें: “मुझे लोगों ने अध्यक्ष बनाया है…” | बेनीवाल पर राजाराम मील का बड़ा पलटवार | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

2

2