KBP Times

पैर में मोच आए तो नजरअंदाज ना करें, लिगामेंट को पहुंचा सकती है नुकसान

sprains in ankles
Sprainकई बार लोग पैर में आई मोच को मामूली चोट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना ठीक नहीं है। यह लिगामेंट को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। अगर समय पर फर्स्ट एड न मिले तो दर्द और सूजन बढ़ सकती है और ठीक होने में लंबा समय लग सकता है।

मोच (Sprain) क्या होती है?

चिकित्सक के अनुसार मोच का मतलब- ‘लिगामेंट्स में चोट लगना’ है। आसान शब्दों में इसे ऐसे समझिए कि लिगामेंट शरीर में हड्डियों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। ये लिगामेंट शरीर के जॉइंट्स को सपोर्ट करते और स्थिरता प्रदान करते हैं। एक शरीर में 900 से ज्यादा लिगामेंट्स होते हैं। मोच उस चोट को कहते हैं, जिसमें लिगामेंट या तो खिंच जाते हैं या डैमेज हो जाते हैं। आमतौर पर पैर अचानक मुड़ने, फिसलने या गिरने पर लिगामेंट डैमेज होते हैं। लिगामेंट डैमेज होने पर दर्द, सूजन और जोड़ को हिलाने में परेशानी हो सकती है। टखने की मोच सबसे कॉमन मोच मानी जाती है।

मोच और फ्रैक्चर में क्या फर्क है?

चिकित्सक बताते हैं कि मोच (Sprain) आने पर लिगामेंट डैमेज होते हैं, जबकि फ्रैक्चर में हड्डी टूटती है। दोनों में दर्द और सूजन हो सकती है, लेकिन फ्रैक्चर ज्यादा गंभीर होता है।

पैर में मोच सबसे ज्यादा किस हिस्से में आती है?

सबसे ज्यादा टखने (एंकल) में मोच आती है। यह आमतौर पर चलते-दौड़ते, सीढ़ियां उतरते या खेलते समय पैर अचानक मुड़ने से होता है। टखने के बाहरी हिस्से के लिगामेंट्स सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसलिए एंकल स्प्रेन सबसे कॉमन मोच मानी जाती है।

मोच आने के तुरंत बाद क्या करें?

चिकित्सक बतातें हैं कि पैर में मोच आने के तुरंत बाद आराम दें, जिस हिस्से में मोच आई है, उस पर वजन डालने या उसे ज्यादा हिलाने-डुलाने से बचें। 15-20 मिनट तक बर्फ की सिकाई करें। इस प्रोसेस को हर 2-3 घंटे में दोहराएं। बर्फ को सीधे स्किन पर न लगाएं। इलास्टिक बैंडेज को हल्का दबाव देकर बांधें। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। मोच वाले अंग को हार्ट लेवल से ऊपर रखें, ताकि सूजन कम हो। दर्द को नजरअंदाज करके चलना-फिरना जारी न रखें। पहले 48 घंटे गर्म सिकाई न करें इससे गर्म पानी, हीट पैड या मालिश से शुरुआती सूजन बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें : Jaipur SMS Stadium में योग: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने किया योग

यह भी देखें: Re-NEET के बाद छात्रों का फूटा गुस्सा! हाई कटऑफ का डर, टेलीग्राम बैन पर नाराजगी | NEET 2026

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

2

2