KBP Times

एक सप्ताह तक सिर्फ नारियल पानी पीने से हो सकता है शरीर को नुकसान

coconut water

Coconut : गर्मी के दिनों में कई लोग वजन कम करने या शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ लोग सिर्फ नारियल पानी पीने के बारे में सोचते हैं। लेकिन क्या सच में 7 दिन तक सिर्फ नारियल पानी पर रहना शरीर के लिए सही या ऐसा करने से शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकता है। डायटीशियन के अनुसार सिर्फ नारियल पानी पर रहना शरीर के लिए सुरक्षित नहीं होता है।

नहीं होते जरुरी पोषक तत्व

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, लेकिन यह एक संपूर्ण आहार नहीं है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व नहीं होते, जिनकी शरीर को रोज जरूरत पड़ती है।

7 दिन तक सिर्फ नारियल पानी पीने पर क्या हो सकता है?

अगर आप सिर्फ नारियल पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। जैसे वजन तेजी से कम हो सकता है। अगर आप 7 दिनों तक सिर्फ नारियल पानी पीते हैं, तो शुरुआती कुछ दिनों में वजन कम होता हुआ दिख सकता है, लेकिन यह ज्यादातर पानी और मांसपेशियों के नुकसान के कारण हो सकता है, न कि सिर्फ फैट कम होने से।

कमजोरी और थकान हो सकती है महसूस

लगातार 7 दिनों तक सिर्फ नारियल पानी पीने से शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है। दरअसल, अगर आप सिर्फ नारियल पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को ऊर्जा के लिए पर्याप्त कैलोरी नहीं मिलती। इससे थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और काम में ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।

मांसपेशियां पड़ सकती है कमजोर

नारियल पानी में प्रोटीन बहुत कम होता है। लगातार कई दिनों तक सिर्फ यही पीने से शरीर ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को तोड़ना शुरू कर सकता है।

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है प्रभावित

नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर होती है। कुछ लोगों में इससे ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ावहो सकता है, मुख्य रूप से जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है, उनका शुगर लेवल कम या ज्यादा हो सकता है।

पोटैशियम का बढ़ सकता है स्तर

नारियल पानी पोटैशियम से भरपूर होता है। जरूरत से ज्यादा मात्रा में सेवन करने पर कुछ लोगों में पोटैशियम बढ़ सकता है, जो दिल की धड़कन और किडनी से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

पोषण की हो सकती है कमी

सिर्फ नारियल पानी पीने से शरीर को आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12 और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। इससे पोषण संबंधी कमी विकसित हो सकती है।

क्या इससे शरीर डिटॉक्स हो जाता है?

डायटीशियन का कहना है कि शरीर को डिटॉक्स करने के लिए किसी खास ड्रिंक या डाइट की जरूरत नहीं होती। लिवर और किडनी पहले से ही शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसलिए सिर्फ नारियल पानी पीने को वैज्ञानिक रूप से प्रभावी डिटॉक्स तरीका नहीं माना जाता।

यह भी पढ़ें : कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी!, है एक गलतफहमी

यह भी देखें: रोजदा की बदहाल सड़कें बनी मौत का रास्ता | 7 KM का सफर 1 घंटे में | मरीज रास्ते में तोड़ रहे दम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2