KBP Times

सिर्फ 14 दिन इस खास फल को डाइट में शामिल करें, पेट से लेकर दिमाग तक महसूस होगा जबरदस्त बदलाव

Exotic Fruits India

Avocado Benefits-  हाल ही में एम्स और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से पढ़े हुए डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने एक खास विदेशी फल के फायदे बताए हैं. उनके अनुसार अगर कोई व्यक्ति लगातार 14 दिनों तक इस फल को अपनी डाइट में शामिल करता है. तो शरीर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह फल अब केवल विदेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में भी उपलब्ध है, इसमें विटामिन C, विटामिन B9 और विटामिन E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. सबसे खास बात इसमें मौजूद हेल्दी फैट है. जो शरीर, दिल और दिमाग तीनों पर असर डालता है.

एवोकाडो खाने से शरीर में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं

1. दिल को मजबूत बनाने में मददगार

डॉक्टर के अनुसार एवोकाडो में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है. इससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.

2. पाचन तंत्र को सुधारने में सहायक

14 दिनों तक एवोकाडो खाने से पाचन शक्ति मजबूत हो सकती है. इसमें मौजूद फाइबर और प्राकृतिक कंपाउंड आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. जिससे डाइजेशन बेहतर होता है और पेट हल्का महसूस होता है.

3. ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद

एवोकाडो में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. इससे नसों पर दबाव कम होता है और ब्लड प्रेशर को बैलेंस रखने में मदद मिलती है.

4. वजन कंट्रोल करने में सहायक

इस फल में फाइबर और प्रोटीन का अच्छा कॉम्बिनेशन होता है. जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. यही कारण है कि यह ओवरईटिंग को रोककर वजन कम करने में मदद कर सकता है.

यह भी पढ़ें : खाने को अखबार या फॉयल में रखना कितना सुरक्षित? जानिए सही स्टोरेज के आसान तरीके

एवोकाडो को डाइट में शामिल करने का सही तरीका

डॉक्टर सौरभ सेठी के अनुसार एवोकाडो का सही तरीके से सेवन करना जरूरी है. इसे हेल्दी स्नैक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए एवोकाडो के साथ पनीर, दही, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन, धनिया, नमक, काली मिर्च और ओरिगैनो मिलाकर एक हेल्दी मिक्स तैयार किया जा सकता है. इसे नाश्ते में लेना बेहतर माना जाता है. अगर कोई इसे हल्का गर्म करके खाना चाहे तो दही को छोड़कर बाकी सामग्री मिलाई जा सकती है.

यह भी देखें : महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक जंग? BJP ने निकाली पदयात्रा 

क्यों चर्चा में है ये दावा

सोशल मीडिया पर हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए ऐसे फूड हैक्स तेजी से वायरल हो रहे हैं. और एवोकाडो को पहले से ही सुपरफूड माना जाता है क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2