KBP Times

किडनी देने वाले हुए कम तो मरीजों की संख्या 61000 तक पहुंची

kidney donation

Kidney : किसी को अपनी किडनी दान देना अब बीते समय की बात हो चुकी है। किडनी बेचकर व्यापार करने वालों पर सख्ती के बाद हॉस्पीटल में जरुरतमंद मरीजों को किडनी मिलना मुश्किल हो गई है। चिकित्सक बताते हैं कि किडनी की बीमारी जब अपनी आखिरी स्टेज पर पहुंचती है, तब मरीज के सामने सिर्फ दो ही रास्ते बचते हैं या तो जिंदगी भर डायलिसिस करवाते रहो या फिर किडनी ट्रांसप्लांट कराओ, लेकिन ट्रांसप्लांट की आस में बैठे मरीजों की कतार हर रोज लंबी होती जा रही है और अंग देने वाले हाथ बहुत कम हैं।

चिंताजनक स्थिती

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संसद की स्वास्थ्य समिति की ताजा रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति बेहद चिंताजनक है. इस समय देश भर में लगभग 61,000 से ज्यादा मरीज ऐसे हैं जो किडनी ट्रांसप्लांट की वेटिंग लिस्ट में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अगर बात करें कि एक साल में कितने ट्रांसप्लांट हो पाते हैं, तो यह आंकड़ा महज 13,000 से 14,000 के आसपास आकर सिमट जाता है. हर साल देश में तकरीबन 2 लाख नए मरीजों की किडनी पूरी तरह काम करना बंद कर देती है।

गिने-चुने शहरों में ही सुविधाएं

ट्रांसप्लांट की ज्यादातर सुविधाएं भी देश के कुछ गिने-चुने राज्यों जैसे दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक तक ही सीमित हैं बाकी राज्यों के लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों के चक्कर काटने पड़ते हैं.

डॉक्टर का क्या कहना है?

एम्स दिल्ली के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर के अनुसार किडनी फेल होने की सबसे बड़ी वजह हाई शुगर और हाई बीपी ही है. हर साल लगभग 2 लाख लोगों की किडनी फेल हो रही है, लेकिन अंगदान करने वालों की संख्या अभी भी बहुत कम है। आज भी हमारे देश में ज्यादातर वही लोग किडनी दे पाते हैं जो मरीज के अपने रिश्तेदार होते हैं. साल 2024 में करीब 11,558 रिश्तेदारों ने अपनी किडनी दी, लेकिन जिन लोगों की एक्सीडेंट या किसी वजह से अस्पताल में मौत हो जाती है, उनसे सिर्फ 1,918 किडनियां ही मिल पाईं. एक और ध्यान देने वाली बात यह है कि किडनी दान करने वाली 64 परसेंट महिलाएं होती हैं, जबकि किडनी लेने वाले 70 परसेंट पुरुष होते हैं।

किडनी खराब होती ही क्यों है?

एम्स दिल्ली के डॉक्टर के अनुसार किडनी खराब होने के दो सबसे बड़े दुश्मन हैं शुगर और बीपी. जब ये दोनों चीजें काफी समय तक काबू में नहीं रहतीं, तो किडनी के अंदर की पतली नसें गल जाती हैं. इसके अलावा, बात-बात पर बिना डॉक्टर से पूछे दर्द की गोलियां (पेनकिलर) खा लेना, खाने में बहुत ज्यादा नमक खाना, ज्यादा वजन होना और बार-बार पेशाब में इंफेक्शन या पथरी को नजरअंदाज करना भी धीरे-धीरे किडनी को पूरी तरह खराब कर सकता है।

यह भी पढ़ें –राजस्थान में 215 निजी फार्मेसियों का TMC बंद, मरीजों को दवाइयां नहीं देने पर राज्य सरकार का एक्शन

यह भी देखें –जयपुर वार्ड 133 में बदहाल सड़क से जनता परेशान | विधायक से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2