Watermelon: गर्मियों का मौसम में बाजारों में मीठे तरबूज की मांग बहुत बढ़ जाती है. गर्मी में ठंडक देने के लिए ये फल काफी ज्यादा फायदेमंद होता है और साथ ही शरीर में होने वाली पानी की कमी को भी दूर करता है. शरीर को हाइड्रेट रखने का भी काम करता है. लोगों को अक्सर यह शिकायत होती हैं, उनका खरीदा तरबूज मीठा नहीं निकला। तो तबूज खरीदते समय फीका या कम मीठे की पहचान आखिर बिना काटे कैसे कर सकते हैं. खरीदकर तो ले आते हैं लेकिन इसका पता घर आने के बाद चलता है और फिर पैसे सारे खराब हो जाते हैं.
देसी टिप्स
अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं और जल्द ही कोई टिप्स खोज रहे हैं, तो आप खरीदते समय कुछ बातों का आपको ध्यान रखना है. तरबूज खरीदते समय कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसका आप देखकर ही पता लगा सकते हैं कि मीठा है या नहीं. आइए इस खबर में आपको कुछ कमाल के देसी ट्रिक्स के बारे में बताते हैं, जिसकी मदद से सही फल चुन सकते हैं.
1. रंग
तरबूज को अगर आप बिना काटे देखना चाहते हैं कि वो मीठा है कि नहीं तो इसके रंग से आप आसानी से पता लगा सकते हैं. पीले रंग के पैच अगर बाहर से दिखाई देता है, तो आपको समझ जाना है कि वो अच्छे से अंदर तक पक गया है. ये खाने में भी मीठा होता है.
2. खुशबू
खुशबू भी काफी अहम रोल निभाती है. तरबूज को हाथ में लेकर आपको इसकी खुशबू सूंधनी है. हल्की पीली धारियों वाला तरबूज आपको खरीदना है इसकी खुशबू बहुत अच्छी आती है और ये खाने में भी ज्यादा टेस्टी और मीठा होता है.
यह भी पढ़ें : सेहत के लिए ड्राई फ्रूट: सही समय और सही फायदा
3. वजन
वजन के हिसाब से भी आप पता लगा सकते हैं कि तरबूज मीठा है या नहीं. अपने आकार के हिसाब से भारी लगे आपको उस तरबूज को खरीदना है. भारी तरबूज में पानी ज्यादा होता है और मीठा भी होता है.
यह भी देखें : खाकी बनी परिवार, Udaipur Police ने निभाया रिश्ते का फर्ज | KBP Times
4. डंठल
तरबूज की डंठल अगर सूखी हुई है, तो आपको समझ लेना है कि फल अच्छे से पक चुका है और अगर डंठल हरी दिखाई दे रही है, तो ये अच्छे से नहीं पका है. आपको हमेशा ऐसे तरबूज का चुनाव करना है, जिसका डंठल सूखा हो क्योकि वो खाने में भी काफी ज्यादा मीठा होगा.



