KBP Times

धुरंधर 2 की OTT पर रिलीज रोकने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट ने किया इंकार, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने की थी कॉपीराइट मामले की शिकायत

Trimurti films copyright

Trimurti Films : दिल्ली हाईकोर्ट ने त्रिमूर्ति फिल्म्स की उस याचिका पर अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है जिसमें कहा गया कि फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाई जाए क्योंकि धुरंधर 2 में त्रिमूर्ति फिल्म के गाने की धुन और बोल का बिना अनुमति उपयोग किया गया है। मामला कॉपीराइट से जुडा है। फिल्म त्रिमूर्ति के मशहूर गाने ‘तिरछी टोपीवाले (ओए ओए)’ से जुड़ा है। हालांकि, जस्टिस तुषार राव गेडेला ने सुपर कैसेट्स को चार हफ्ते के अंदर कोर्ट में 50 लाख रुपए जमा करने का निर्देश दिया। मामले में शिकायतकर्ता त्रिमूर्ति फिल्म्स हैं और प्रतिवादियों में सुपर कैसेट्स और बी62 स्टूडियोज शामिल हैं। बता दें कि सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को टी-सीरीज के नाम से जाना जाता है।

क्या है पूरा मामला?

प्रोडक्शन कंपनी त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया था। कंपनी का आरोप था कि फिल्म धुरंधर 2 के गाने रंग दे लाल (ओए ओए) में 1989 की फिल्म त्रिदेव के फेमस गाने तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और उससे मिलती-जुलती धुन का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया। कंपनी ने फिल्म की थिएटर रिलीज, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और प्रमोशनल कंटेंट में गाने के व्यावसायिक उपयोग पर भी आपत्ति जताई थी। तिरछी टोपीवाले मुख्य रूप से नसीरुद्दीन शाह और सोनम पर फिल्माया गया था। गाने का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने तैयार किया था। इसे अमित कुमार और सपना मुखर्जी ने गाया था और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे। वहीं, नए वर्जन रंग दे लाल (ओए ओए) को जैस्मिन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार और रेबल ने आवाज दी है। इसका संगीत शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है और गाने में कल्याणजी-आनंदजी को भी क्रेडिट दिया गया।

यह भी पढ़ें :  ना दंगल ना धुरंधर, यह है 12th फेल…Most Popular film

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2