KBP Times

जयपुर में ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया सीज़न 9 का जलवा, पूल राउंड में 50 प्रतिभागियों ने बिखेरा ग्लैमर

Fashion in jaipur

Fashion : ऑरा प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया सीज़न 9 के तहत जयपुर में आयोजित कार्यक्रम ग्लैमर, फैशन और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूल राउंड रहा, जिसमें देशभर से आईं करीब 50 प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और शानदार अंदाज के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए हुए प्रोफेशनल फोटो और वीडियो शूट

पूल राउंड के साथ प्रतिभागियों ने कई प्रमुख और प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए विशेष प्रोफेशनल फोटो और वीडियो शूट में भी हिस्सा लिया। इन शूट्स के जरिए प्रतिभागियों को बड़े ब्रांड्स के साथ काम करने के साथ ही फैशन और कमर्शियल इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। आयोजकों के मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखना, बल्कि उन्हें फैशन, मीडिया और ब्रांड इंडस्ट्री के वास्तविक प्रोफेशनल अनुभव से भी जोड़ना है। कार्यक्रम में श्री तेजेंद्र सिंह राजावत और सुश्री अलकेश कुमारी की विशेष उपस्थिति रही। उनके सहयोग और प्रोत्साहन से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा सीज़न 9

ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया सीज़न 9 अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। प्रतियोगिता के दौरान हर दिन प्रतिभागियों के लिए नई गतिविधियां, फैशन राउंड और प्रोफेशनल अवसर आयोजित किए जा रहे हैं। यह मंच देशभर की प्रतिभाशाली महिलाओं को अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर दे रहा है।

महिलाओं को प्रोफेशनल पहचान दिलाना ऑरा प्रोडक्शंस का उद्देश्य

ऑरा प्रोडक्शंस का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को सामने लाने के साथ फैशन, मीडिया और ब्रांड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना सकें। आयोजन के जरिए प्रतिभागियों को नए प्रोफेशनल अवसरों और इंडस्ट्री से जुड़ने का भी मौका दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –एक्टर अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की शादी, रिलेशनशिप से हैं दो बेटे

यह भी देखें- वार्ड 26 में पार्षद पर फूटा जनता का गुस्सा | टूटी सड़कों से परेशान लोग बोले- NOTA को देंगे वोट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2