KBP Times

Shilpa Shinde: ‘कुछ गलतफहमियां हो गई थीं…’ 10 साल बाद ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में वापसी पर बोलीं शिल्पा शिंदे

टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज में शामिल ‘भाभी जी घर पर हैं’ एक बार फिर दर्शकों के लिए खास सरप्राइज लेकर आ रहा है। शो के नए वर्जन ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में पुरानी और आइकॉनिक अंगूरी भाभी की वापसी हो रही है। करीब 10 साल बाद शिल्पा शिंदे एक बार फिर इस यादगार किरदार में नजर आने वाली हैं।

शिल्पा शिंदे की वापसी की खबर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। शो छोड़ने के बाद लंबे समय तक इस रोल को शुभांगी अत्रे ने निभाया था, लेकिन अब एक बार फिर असली अंगूरी भाभी की एंट्री होने जा रही है।

क्यों लिया 10 साल बाद वापसी का फैसला?

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने अपनी वापसी के पीछे की वजह बताई। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो दोबारा इस शो का हिस्सा बनेंगी। शिल्पा के मुताबिक, शो छोड़ने के बाद कई गलतफहमियां पैदा हो गई थीं, जिनकी वजह से चीजें बिगड़ गई थीं।

उन्होंने कहा,
“मेरे जाने के बाद कई बातें गलत तरीके से समझी गईं। समय के साथ रिश्ते बदलते हैं और मुझे लगता है कि हर चीज किस्मत से जुड़ी होती है। परिवार में भी कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं। जब मैंने वापसी के लिए हां कहा, तो मैंने ज्यादा सोचना सही नहीं समझा और दिल की सुनी।”

सेट पर मिला उम्मीद से ज्यादा प्यार

शिल्पा शिंदे ने यह भी बताया कि वापसी को लेकर उनके मन में थोड़ी घबराहट थी। उन्हें लगा था कि शायद सेट पर माहौल ठंडा रहेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ।

एक्ट्रेस ने बताया,
“मैंने खुद को एक अलग माहौल के लिए तैयार किया था, लेकिन मेरे साथ बिल्कुल उल्टा हुआ। सभी लोग मेरे कमरे में आए, मुझसे मिले और बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे मेरी सारी टेंशन खत्म हो गई।”

अंगूरी भाभी को लेकर शिल्पा की सबसे बड़ी चिंता

शिल्पा शिंदे का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है कि अंगूरी भाभी का असली रूप बरकरार रहे। एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि किरदार में जरूरत से ज्यादा बदलाव किया जाए।

उन्होंने कहा,
“अंगूरी भाभी में ज्यादा शिल्पा शिंदे नहीं दिखनी चाहिए। दर्शक बहुत समझदार हैं और वो उसी अंगूरी को देखना चाहते हैं जिससे उन्हें प्यार हुआ था। हम बेहतर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन किरदार की आत्मा वही रहनी चाहिए।”

फैंस को मिलेगा पुराना मजा

‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में शिल्पा शिंदे की वापसी को शो के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। फैंस एक बार फिर उनकी मासूमियत, देसी अंदाज और मशहूर डायलॉग्स देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

medical camp

जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

2

2