KBP Times

Bigg Boss: 11 जनवरी से फिर लौटेगा ड्रामा और धमाल, नए सीजन पर लगी आधिकारिक मुहर

टीवी का सबसे चर्चित और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले खत्म हुआ और शो ने ओटीटी के साथ-साथ टीवी पर भी शानदार प्रदर्शन किया। इस जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स ने बिग बॉस के अगले सीजन की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि इस बार शो को सलमान खान नहीं, बल्कि एक नया होस्ट संभालता नजर आएगा।

सलमान नहीं, इस बार रितेश देशमुख बनेंगे ‘बॉस’

कलर्स मराठी ने आधिकारिक तौर पर ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ का ऐलान कर दिया है। इस सीजन को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख होस्ट करेंगे। पिछले सीजन में उनकी होस्टिंग को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। उनका बेबाक अंदाज, मजेदार वन-लाइनर्स और वीकेंड पर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाला सेगमेंट ‘भाऊचा धक्का’ काफी पॉपुलर रहा था। यही वजह है कि चैनल ने एक बार फिर रितेश पर भरोसा जताया है।

11 जनवरी से शुरू होगा नया सीजन

फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि बिग बॉस मराठी सीजन 6 की प्रीमियर डेट भी कन्फर्म हो चुकी है। यह शो 11 जनवरी 2026 से ऑन-एयर होने जा रहा है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में रितेश देशमुख अपने खास स्वैग और जोश के साथ नजर आए, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। ढोल-ताशों के साथ उनकी एंट्री ने साफ कर दिया है कि इस बार शो में झगड़े, टास्क और एंटरटेनमेंट का डोज पहले से ज्यादा तगड़ा होगा।

इस बार दिख सकते हैं हिंदी टीवी के चेहरे

माना जा रहा है कि पिछले सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस मराठी में कुछ जाने-माने हिंदी टीवी सेलेब्स एंट्री ले सकते हैं। इससे शो की लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। मेकर्स इस सीजन को और ग्रैंड बनाने की पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

बिग बॉस OTT 4 पर भी चल रही तैयारी

मराठी सीजन के साथ-साथ हिंदी दर्शकों के लिए भी बड़ी खबर है। सूत्रों के मुताबिक, बिग बॉस 20 से पहले मेकर्स बिग बॉस ओटीटी सीजन 4 लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ओटीटी सीजन करीब 45 दिनों तक चलेगा। इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं और इसे टीवी सीजन के लिए एक तरह का वॉर्म-अप माना जा रहा है।

फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर

एक के बाद एक नए सीजन की खबरों ने बिग बॉस फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रितेश देशमुख की होस्टिंग में बिग बॉस मराठी सीजन 6 दर्शकों के दिलों पर कितना राज कर पाता है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

America-Iran war

अमेरिका का 5 ईरानी टैंकरों पर हमला, ईरान ने जॉर्डन में US बेस पर 20 मिसाइलें दागी

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

2

2