KBP Times

450 करोड़ की फिल्म में प्रभास के डांस पर उठा सवाल, करण रजदान ने किया मजाकिया कमेंट

450 करोड़ की फिल्म में प्रभास के डांस पर उठा सवाल

Prabhas Upcoming Film: सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं और इससे पहले सामने आए प्रभास के लुक्स और गाने दर्शकों के बीच खासा बज़ बना चुके हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना ‘नाचे-नाचे’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने में प्रभास के साथ मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल नजर आ रही हैं। हालांकि प्रभास के डांस मूव्स को लेकर अब एक्टर-राइटर करण रजदान ने हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ले ली है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

प्रभास के डांस पर करण रजदान की मजेदार प्रतिक्रिया

करण रजदान, जिन्होंने ओरिजिनल ‘नाचे-नाचे’ गाने में परफॉर्म किया था, ने हाल ही में प्रभास के डांस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि पुराने गाने को नई जनरेशन में दोबारा जिंदा होते देखना थोड़ा अजीब लेकिन खास एहसास है।

करण ने हंसते हुए कहा कि उन्हें लगा उनके डांस मूव्स ज्यादा बेहतर थे और डांस शायद प्रभास की सबसे बड़ी ताकत नहीं है। उन्होंने मजाक में यह भी जोड़ा,
“बहुत बढ़िया बॉस, लेकिन तुम मेरी बराबरी नहीं कर सकते।”

हालांकि, उनका यह बयान पूरी तरह से दोस्ताना और मजाकिया अंदाज में था, जिसे दर्शकों ने भी उसी तरह लिया।

24 घंटे में लाखों व्यूज़ बटोर चुका है गाना

‘नाचे-नाचे’ गाने को रिलीज के महज 1 दिन में 6.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। यह गाना तेलुगु फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ का हिस्सा है, जिसने पुराने आइकॉनिक सॉन्ग को नए अंदाज में पेश किया है।

प्रभास की दमदार वापसी पर टिकी निगाहें

प्रभास आखिरी बार ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इसके बाद से फैंस उनकी अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ‘द राजा साब’ से प्रभास की दमदार वापसी मानी जा रही है, जिसे लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan AI Impact Conference: पिंकसिटी में बनेगा देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर , दस लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

2

2