KBP Times

कपिल शर्मा के शो में दिखेगी वर्ल्ड चैंपियन महिला क्रिकेट टीम, प्रोमो से गायब रहीं स्मृति मंधाना

The Kapil Sharma Show

The Kapil Sharma Show: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर चर्चा में है। नए सीजन की शुरुआत दमदार रही और पहले ही एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने फैंस का दिल जीत लिया। अब शो के अगले एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम नजर आने वाली है, जिसका प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। इस बार कपिल शर्मा के मंच पर वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी जीत का जश्न मनाती दिखेगी। फैंस लंबे समय से खिलाड़ियों को इस शो में देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है।

प्रोमो में पूरी टीम, लेकिन स्मृति मंधाना नदारद

नेटफ्लिक्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लगभग सभी स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। हालांकि, प्रोमो में टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना दिखाई नहीं दे रही हैं। यही वजह है कि फैंस के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। जहां एक तरफ क्रिकेट प्रेमी बाकी खिलाड़ियों को कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) के साथ मस्ती करते देखने को लेकर उत्साहित हैं, वहीं स्मृति मंधाना के फैंस उनके शो में न होने से थोड़ा निराश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चचेरी बहन से प्रेम बना मौत की वजह, चाचा ने तांत्रिक को दी 20 लाख की सुपारी

हालिया निजी कारणों से दूर रहीं स्मृति?

बताया जा रहा है कि स्मृति मंधाना हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने इस एपिसोड में शामिल न होने का फैसला लिया हो। हालांकि, इस पर अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये खिलाड़ी आएंगे कपिल शर्मा के शो में

शो के प्रोमो में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, हरलीन देओल, राधा यादव, प्रतिका रावल और टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सभी खिलाड़ी कपिल शर्मा (The Kapil Sharma Show) और उनकी टीम के साथ हंसी-मजाक और दिलचस्प बातचीत करती दिखाई दे रही हैं।

यह भी देखें: खुले मंच पर भड़के BJP विधायक! बोले- “टेंटवा पकड़कर बाहर करूंगा, एक रुपया काटा तो काट दूंगा”

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह जीत महिला क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ा मुकाम मानी जा रही है। अब इसी ऐतिहासिक जीत के बाद टीम पहली बार किसी कॉमेडी शो में एक साथ नजर आएगी, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Asian Games opening ceremony

Asian Games- Opening Ceremony; मनु-सहरावत ने थामा तिरंगा, मार्च पास्ट में 45 देशों के खिलाड़ी शामिल

AI hack websites

गूगल के AI मॉडल Gemini ने हैक की वेबसाइट्स, टेस्टिंग में पब्लिक डेटा पासवर्ड किया Access

ISF objection on Lifafa

ISF ने ‘लिफाफा’ सिंबल पर जताया हक, चुनाव आयोग के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

Ravneet Bittu

पंजाब CM के काफिले पर फेंकें अंडे-टमाटर, पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया

Dashlakshan Mahaparv

दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व, दूदू में हुए शांतिधारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

TMC Name and Symbol

TMC का नाम और सिंबल को लेकर ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, रेजीनगर से चुनाव लड़ेंगे चौधरी

harding of councelors

प्रदेश भर में मेयर-डिप्टी मेयर-अध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमागहमी, पार्षदों की बाड़ेबंदीयां

IIT Bombay student sucide

IIT बॉम्बे Campus में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

Nandigram Byelection

नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी TMC उम्मीदवार पीछे हटे, नामांकन वापस लिया

2

2