KBP Times

कृति की बहन नुपूर सेनन बनने जा रही हैं दुल्हन

Nupur and Stebin wedding

Nupur and Stebin wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। नुपूर मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी को लेकर फैन्स में भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

11 जनवरी को उदयपुर में होगी शाही शादी

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को उदयपुर में होने जा रही है। शाही अंदाज में होने वाली इस शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही शादी की रस्में भी शुरू होने वाली हैं, जिसे लेकर दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है।

शादी से पहले उदयपुर पहुंचा परिवार

शादी के जश्न के लिए सेनन परिवार उदयपुर पहुंच चुका है। शादी से पहले नुपूर और स्टेबिन बेन को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों काफी खुश नजर आए। नुपूर अपने पेरेंट्स के साथ पोज देती दिखीं। नुपूर सेनन के चेहरे की चमक साफ बता रही थी कि वो अपनी शादी को लेकर कितनी एक्साइटेड हैं। उन्होंने अपने होने वाले पति स्टेबिन बेन के साथ भी जमकर पोज दिए। कपल ने प्राइवेट जेट से उदयपुर के लिए उड़ान भरी।

बहन की शादी में कृति सेनन की खुशी

शादी के लिए निकलते वक्त कृति का चेहरा खुशी से चमक रहा था। उन्होंने एयरपोर्ट पर हंसते हुए पैपराजी को पोज भी दिए। फैन्स ने ये भी नोटिस किया कि इस खास मौके पर कृति सेनन के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर कबीर ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली।

शाही होने वाली है शादी

सेनन परिवार की सामने आई तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी किसी शाही जश्न से कम नहीं होगी। अब फैन्स को बेसब्री से शादी की तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

India-Bangladesh semifinal

Women’s Asia Cup Cricket : सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की भिड़ंत, 10 सितंबर को दुबई में मुकाबला

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

2

2