Mardani 3 Review: बॉलीवुड की पावरहाउस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म ‘मर्दानी 3’आज 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। और पहला शो शुरू होते ही ऑडियंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं,लोगो का कहना है कि एक बार फिर रानी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में कमाल कर दिया है। लेकिन पूरी फिल्म कैसी है? आइए जानते हैं।
मर्दानी फ्रेंचाइजी की नई एंट्री: ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सशक्त कहानी
‘मर्दानी’ सीरीज हमेशा से ही ह्यूमन ट्रैफिकिंग और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर आधारित दमदार, इमोशनल और एक्शन से भरपूर कहानियां लेकर आई है। रानी मुखर्जी का शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार हर बार स्क्रीन पर आग उगलता नजर आता है। ट्रेलर से ही साफ था कि ‘मर्दानी 3’ इस फ्रेंचाइजी को और ऊंचाई पर ले जाने वाली है। और कम से कम फर्स्ट हाफ तक तो फिल्म (Mardani 3 Review)अपने वादे पर पूरी तरह खरी उतर रही है।
प्लॉट: किडनैपिंग केस और घिनौना विलेन
इस बार शिवानी शिवाजी रॉय के सामने एक बड़ा केस है , एक एम्बेसेडर की बेटी और उसके केयरटेकर की बेटी का किडनैपिंग। जांच आगे बढ़ती है तो पता चलता है कि ये मामला एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग रिंग से जुड़ा है, जिसे ‘अम्मा’ (मल्लिका प्रसाद) चलाती है। ये रिंग भिखारी-माफिया से जुड़ी हुई है और बेहद क्रूर तरीके से काम करती है।फ्रेंचाइजी की परंपरा को बरकरार रखते हुए, अम्मा का किरदार इतना खौफनाक, निर्मम, घिनौना और सनकी है कि उसकी एंट्री से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल के बड़े पर्दे के विलेंस में अम्मा सबसे खतरनाक कैरेक्टर्स में शुमार हो सकती है। अम्मा इतनी बेखौफ है कि शिवानी के घर तक घुस आती है। किडनैपर्स ने दोनों बच्चियों को अलग-अलग कर दिया है। शिवानी एम्बेसेडर की बेटी तक पहुंचने वाली है, जहां बड़े लोग और सरकारी मशीनरी पूरी मदद कर रही है। लेकिन क्या गरीब केयरटेकर की बेटी के लिए भी वही संसाधन लगेंगे?केस मूल रूप से बच्चों को बचाने का है, लेकिन अम्मा के काले कारनामों का भंडाफोड़ कैसे होगा? क्या सिस्टम आगे आएगा? फर्स्ट हाफ में ये सवाल दिमाग में घूमते रहते हैं। रानी फुल फॉर्म में हैं – उनकी परफॉर्मेंस दमदार, इंटेंस और इमोशनल है। कहानी गंभीर और रियलिस्टिक है, जिससे आप तुरंत जुड़ जाते हैं।
फर्स्ट हाफ: हाई ऑक्टेन, इंगेजिंग और थ्रिलिंग
फर्स्ट हाफ बेहद तेज रफ्तार वाला है। कहानी बिल्डअप अच्छा है, टेंशन बिल्ड होती है और विलेन की एंट्री शानदार है। रानी मुखर्जी का कॉप अवतार एक बार फिर धाकड़ लगता है। बैकग्राउंड म्यूजिक और एक्शन सीक्वेंस भी सपोर्ट करते हैं। इंटरवल तक आप उत्सुक रहते हैं कि आगे क्या होगा।अब बाकी है सेकंड हाफ – क्या वो फर्स्ट हाफ की ऊर्जा को बनाए रख पाएगा या और इंटेंस हो जाएगा? शुरुआती रिएक्शंस से लगता है कि फिल्म सोशल इश्यू को मजबूती से उठाती है और रानी की परफॉर्मेंस इसे कैरी करती है।
वर्ड ऑफ माउथ
अगर आप एक्शन-थ्रिलर, स्ट्रॉन्ग फीमेल लीड और सोशल मैसेज वाली फिल्में पसंद करते हैं, तो ‘मर्दानी 3’ थिएटर्स में देखने लायक है। रानी मुखर्जी ने फिर साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड की सबसे पावरफुल एक्ट्रेस में से एक हैं।



