KBP Times

अफगानिस्तान से तीसरा T-20 आज, पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

India-Afghanistan

India-Afghanistan : भारत के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेल सकते हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा। भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है। ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर के संकेत के मुताबिक टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

वैभव को मिल सकता है मौका

सीरीज पहले ही भारत के नाम हो चुकी है। भारत 2-0 की बढ़त के बाद टीम मैनेजमेंट बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकता है। वैभव, वॉशिंग्टन सुंदर और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस देने का मौका है। ओपनिंग का बैकअप तैयार करना चुनैती बनी है। एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग विकल्प हैं। वैभव को मौका देकर तीसरे ओपनर को भी तैयार किया जा सकता है।

राशिद खान के 196 टी-20 विकेट

अफगान स्पिनर राशिद खान 200 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने से 4 विकेट दूर हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो यह उपलब्धि हासिल करने वाले मेंस या विमेंस में दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे। उन्होंने 117 मैचों में 196 विकेट लिए हैं।

अभिषेक इस सीरीज में भारत के टॉप स्कोरर

अभिषेक शर्मा इस सीरीज के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 121 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.25 रहा। उन्होंने पहले मैच में 82 और दूसरे में 39 रन बनाए थे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 6.75 रही है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह से भी टीम को विकेट की उम्मीद होगी।

अफगानिस्तान की नजर नवीन की फिटनेस पर

अफगानिस्तान की टीम के लिए तीसरे टी-20 में नवीन-उल-हक की फिटनेस अहम रहेगी। दूसरे मैच में फजलहक फारूकी ने नई गेंद से गेंदबाजी नहीं की थी। ऐसे में नवीन की वापसी हो सकती है। अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी के रुप में तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं। टीम एक स्पिनर कम करके अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने पर भी विचार कर सकती है।

उमरजई इस सीरीज में अफगानिस्तान के टॉप बैटर

अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 मैचों में 75 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 138.88 है और बेस्ट स्कोर नाबाद 64 रन है। गेंदबाजी में फिर राशिद खान से उम्मीदें होंगी। उन्होंने 2 मैचों में 3 विकेट लिए हैं। हालांकि उन्होंने 9.33 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं।

भारत ने 10 मैच जीते

दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने इनमें 10 मुकाबले जीते हैं। अफगानिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली है। एक मैच नो रिजल्ट रहा है।

दिल्ली में फिर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है। मैदान की छोटी बाउंड्री के कारण बड़े शॉट देखने को मिल सकते हैं। गुरुवार को बारिश होने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें –भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Life disturb in Manipur

मणिपुर में हिंसा: एक सप्ताह से स्कूल-बाजार बंद, मंहगाई चरम पर, 4 दिन में 6 हत्याए

India-Afghanistan

अफगानिस्तान से तीसरा T-20 आज, पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

PM Modi inauguration semicon

सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम में PM मोदी बोले- भारत की इकोनॉमी बढ़ रही, दुनिया का हम पर भरोसा बढ़ रहा है

American parliament bill pass

भारत पर 100 % अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़ा, ट्रंप को मिला अधिकार

Fire in Factory

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

Actor Anant Nag for Dada Saheb Phalke

दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Nexalist Attack

झीरम घाटी में नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, 2013 में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुआ था हमला

India condam attack on mecca

सऊदी अरब में मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने की निंदा

UPI MDR by finance Ministry

UPI पर चार्ज विदेशी दबाव में लिया निर्णय नहीं- केन्द्र ने विपक्ष के आरोप पर दिया जवाब

2

2