KBP Times

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

Re-Polling Result

Re-Polling Result : जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में आज चारों सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं इस तरह से अब कांग्रेस के पास 57 पार्षद, बीजेपी 78 और 15 सीटों पर निर्दलीय पार्षद हो गए हैं। नगर निगम जयपुर के पूरे 150 वार्डों का परिणाम आ गया है। 4 वार्ड के 5 बूथों पर री-पोलिंग हुई थी।

री-पोलिंग पर गिनती आज

री-पोलिंग के वोटों की गिनती आज की गई। इसमें वार्ड 9 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशी, वार्ड 18 से वंदिता, वार्ड 25 से रेखा देवी और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि 14 सितंबर को मतगणना के दौरान इन चारों वार्डों के 5 बूथों पर लगी ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी आई थी। इसके कारण इन ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की काउंटिंग नहीं हो सकी थी। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इन बूथों पर दोबारा पोलिंग करवाने का फैस​ला किया था।

पुनर्मतदान वाले चारों वार्डों का परिणाम घोषित

प्राप्त परिणाम के अनुसार वार्ड संख्या 09 से कैलाशी (कांग्रेस) ने 764 मतों के अंतर से, वार्ड संख्या 18 से वंदिता शर्मा (कांग्रेस) ने 181 मतों के अंतर से, वार्ड संख्या 25 से रेखा देवी (कांग्रेस) ने 397 मतों के अंतर से तथा वार्ड संख्या 34 से सुरेश यादव (कांग्रेस) ने 149 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें –बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

यह भी देखें – राजस्थान निकाय चुनाव: 2028 की सियासी किताब खुली! BJP आगे, कांग्रेस पीछे | निर्दलीय गेमचेंजर

ताजा खबरें

ताजा खबरें

IIFA Awards in abu dhabi

अबू धाबी में होगा IIFA अवार्ड्स-2027, बॉलीवुड के कई सितारों से सजेगा कार्यक्रम

SI Re-Exam by RPSC

SI भर्ती Re- Exam -2021 रविवार 20 सितंबर को, 11 जिलों में बनाए 666 सेंटर

Re-Polling Result

जयपुर नगर-निगम की री-पोलिंग में चारों सीटों पर कांग्रेस जीती

AI Technology

AI को लेकर बहस तेज; विकास की रफ्तार तेज रखी जाए या धीमी लेकिन हो इंसानी कंट्रोल

Life disturb in Manipur

मणिपुर में हिंसा: एक सप्ताह से स्कूल-बाजार बंद, मंहगाई चरम पर, 4 दिन में 6 हत्याए

India-Afghanistan

अफगानिस्तान से तीसरा T-20 आज, पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

PM Modi inauguration semicon

सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम में PM मोदी बोले- भारत की इकोनॉमी बढ़ रही, दुनिया का हम पर भरोसा बढ़ रहा है

American parliament bill pass

भारत पर 100 % अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़ा, ट्रंप को मिला अधिकार

Fire in Factory

बगरू की फैक्ट्री में लगी भीषण आग; सभी मजदूर निकले बाहर, छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

2

2