KBP Times

धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड की कैंची, लगे 21 कट्स! खूनखराबे के सीन्स पर आपत्ति

Dhurandhar 2:धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड की कैंची, लगे 21 कट्स

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को सेंसर बोर्ड (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिल गया है। रिलीज से ठीक पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली और कुल 21 कट्स लगाए गए हैं। फिल्म में भारी-भरकम एक्शन और खूनखराबे वाले सीन्स हैं, जिनकी आक्रामकता को टोन डाउन किया गया है।फिल्म का फाइनल रनटाइम 229 मिनट (3 घंटे 49 मिनट) है, जो पहले पार्ट से करीब 15 मिनट लंबी है। पेड प्रीव्यू कल शुरू हो रहे हैं और फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में क्या-क्या बदलाव करवाए?

CBFC ने फिल्म में कई तरह के एडिट्स और मॉडिफिकेशन्स सुझाए। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

  • खूनखराबे और हिंसा वाले सीन्स को कम करना (सिर काटने, आंख फोड़ने, सिर पर चोट जैसे ग्राफिक वॉयलेंस सीन को ट्रिम किया गया)
  • गालियां और आपत्तिजनक शब्दों को म्यूट करना या बदलना
  • ड्रग्स से संबंधित डिस्क्लेमर और डिस्टर्बिंग कंटेंट की चेतावनी वाली स्लाइड्स जोड़ना
  • सबटाइटल्स में सुधार और एडिटिंग (गलत टेक्स्ट हटाना, जैसे लाहौर को दिल्ली करना)
  • न्यूज रेफरेंस और पीएम मोदी के जिक्र के लिए ऑफिशियल परमिशन/सर्टिफिकेट जमा करना
  • सॉन्ग सबटाइटल्स जोड़ना, हिंदी चैप्टर टेक्स्ट और ऑफिशियल टाइटल फॉर्मेटिंग ठीक करना
  • एनिमल वेलफेयर क्लियरेंस समेत अन्य जरूरी सर्टिफिकेट जमा करना

CBFC ने कुल 1 मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है, जिसके बाद भारतीय वर्जन थोड़ा छोटा हो गया है।

फिल्म के बारे में

धुरंधर 2 पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है। इसमें रणवीर सिंह अपने किरदार हमजा अली मजारी / जसकीरत सिंह रंगी की जर्नी में और ज्यादा आक्रामक और इंटेंस नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म की जबरदस्त एक्शन और वॉयलेंस को लेकर चर्चा है।यह पैन-इंडिया रिलीज है और एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन ही 200 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकती है। ईद रिलीज का फायदा भी फिल्म को मिलने वाला है।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2