KBP Times

22 सीजन, 10 भोजपुरी स्टार… फिर भी बिग बॉस की ट्रॉफी अब तक दूर

सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में हर साल अलग‑अलग इंडस्ट्री से चेहरे नजर आते हैं—टीवी, बॉलीवुड, क्रिकेट, ओटीटी और सोशल मीडिया तक। इसी तरह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सितारे इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अब तक कोई भी भोजपुरी स्टार इस शो का खिताब नहीं जीत पाया है।

शो की शुरुआत और भोजपुरी स्टार्स का सफर

2006 में जब भारत में इस शो की शुरुआत हुई तो किसी को अंदाज़ा नहीं था कि यह फॉर्मेट इतने सालों तक दर्शकों का फेवरेट बना रहेगा। पहले सीजन से लेकर अब तक टीवी और ओटीटी मिलाकर कुल 22 सीजन आ चुके हैं। इसी दौरान 10 भोजपुरी स्टार्स को बिग बॉस में जगह मिली, लेकिन कोई भी जीत तक नहीं पहुंच पाया।

यहां जानते हैं अब तक बिग बॉस में नजर आए भोजपुरी चेहरों का सफर—


1. रवि किशन

पहले सीजन में शामिल हुए और टॉप‑3 तक पहुंचे। हालांकि, फाइनल में जीत उनके हाथ नहीं लगी और वे सेकेंड रनर‑अप बने।

2. संभावना सेठ

दूसरे सीजन में एंट्री हुई। मजबूत कंटेस्टेंट मानी जाती थीं लेकिन फिनाले से पहले ही बाहर हो गईं।

3. मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में से एक मनोज तिवारी चौथे सीजन में नजर आए। लगभग 9 हफ्तों के बाद उन्हें शो छोड़ना पड़ा।

4. दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

छठे सीजन में पॉपुलर स्टार निरहुआ शामिल हुए। पर जीत उनसे दूर रह गई और फाइनल से पहले ही सफर खत्म हो गया।

5. मोनालिसा

दसवें सीजन में नजर आईं। शो के दौरान उन्हें टीवी शो का ऑफर भी मिला। वे फैंस की पसंद बनी रहीं, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाईं।

6. विक्रांत सिंह राजपूत

मोनालिसा के साथ ही सीजन 10 का हिस्सा बने। कुछ हफ्तों बाद वे एविक्ट हो गए। शो के बाहर आकर दोनों ने शादी की।

7. खेसारी लाल यादव

सीजन 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। लेकिन ज्यादा लंबा सफर तय नहीं कर सके और फिनाले से पहले बाहर हो गए।

8. अक्षरा सिंह

ओटीटी के पहले सीजन में दिखीं। चार हफ्ते घर में रहने के बाद बेघर हो गईं।

9. मनीषा रानी

ओटीटी सीजन 2 में धमाकेदार एंट्री। उन्होंने फिनाले में जगह बनाई और सेकेंड रनर‑अप बनीं। पूरे सीजन में उनकी परफॉर्मेंस चर्चा में रही।

10. नीलम गिरी

ताज़ा सीजन में नजर आईं। बेहतर गेम दिखाया लेकिन फिनाले तक पहुँचने से पहले उनका सफर खत्म हो गया।


नतीजा—अब भी इंतजार बाकी

भले ही भोजपुरी स्टार्स का बिग बॉस में प्रदर्शन मजबूत रहा हो, लेकिन ट्रॉफी अब तक किसी के हाथ नहीं लगी।
फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले किसी सीजन में भोजपुरी इंडस्ट्री को भी उनका पहला बिग बॉस विनर मिल जाएगा।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Kharge Statement bjp protest

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर भाजपा हमलावर, देशभर में कर रही विरोध प्रदर्शन

medical camp

जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

2

2