KBP Times

निर्देशक साजिद खान के साथ कॉमेडी फिल्म ला रहे हैं अक्षय कुमार, दोनों की तीन फिल्में हिट

Akshay Kumar and Sajid Khan

Akshay Kumar : अगले साल 2027 में अक्षय कुमार एक नई कॉमेडी फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं. और उस फिल्म को फराह खान के भाई साजिद खान डायरेक्ट करेंगे। अक्षय कुमार बॉलीवुड के वो एक्टर हैं, जो पर्दे पर जब भी कॉमेडी जॉनर की फिल्मों में नजर आते हैं, कभी ऑडियंस को निराश नहीं करते. उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है।

तीन फिल्मों में साथ काम किया

साजिद खान और अक्षय कुमार ने अब तक तीन फिल्मों पर एक साथ काम किया है। वो तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। अक्षय-साजिद की जोड़ी हिट की हैट्रिक लगा चुकी है और अब दोनों एक साथ फिर से साथ में फिल्म करने वाले हैं. खास बात ये है कि दोनों 14 सालों के बाद कोलैबोरेशन कर रहे हैं।

ये तीन सितारे भी फिल्म का हिस्सा

अभी फिल्म का टाइटल तो सामने नहीं आया है, लेकिन मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी. इससे पहले इसी साल रिलीज हुई अक्षय की ‘भूत बंगला’ से भी एकता कपूर बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी हुई थीं. ये भी कहा गया कि अक्षय-साजिद की नई कॉमेडी फिल्म में आर माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

अक्षय कुमार-साजिद खान वर्कफ्रंट

अक्षय कुमार इन दिनों कनिष्क वर्मा के डायरेक्शन में बन रही एलियन सर्वाइवल थ्रिलर ‘समुक’ पर बिजी चल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ साजिद खान भी गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल के साथ ‘हीरो की हॉररइन’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. साजिद इस फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद साल 2027 में अक्षय के साथ कॉमेडी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

अक्षय कुमार और साजिद खान की टोटल फिल्में

अब देखना होगा कि 14 साल के बाद एक साथ आ रहे साजिद खान और अक्षय कुमार कैसा कमाल करते हैं. आखिरी बार दोनों ने साल 2012 की फिल्म ‘हाउसफुल 2’ पर साथ काम किया था. उससे पहले दोनों ने 2010 में ‘हाउसफुल’ और 2007 में ‘हे बेबी’ बनाई थी. ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं.

यह भी पढ़ें –आमेर में प्रकाश झा की वेबसीरीज ‘आश्रम-4’ की शूटिंग, निराला बाबा बने बॉबी दयोल ने सुनाई कथा

यह भी देखें – जयपुर में कांग्रेस सेवा दल का ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ | भजन के जरिए अनोखा विरोध | Congress Protes

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

Students attack another

कोटा के कोचिंग सेंटर में खूनी झड़प, छात्र ने दूसरे स्टूडेंट पर किया टॉय गन की बट से जानलेवा हमला

Supreme Court on Children

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बच्चों को इंटरनेट से पूरी तरह दूर रखना बेतुका; केंद्र को कंटेंट का नेशनल डेटाबेस बनाने का निर्देश

2

2