KBP Times

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Tiger Shroff attack

Tiger Shroff : मुंबई में फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ पर फायरिंग के लिए लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया है हालांकि पुलिस की ओर से अभी अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। इस बीच कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एक हमलावर महाराष्ट्र का और दूसरा हरियाणा का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। आज मीडिया में जारी अभिनेता टाइगर श्राफ की बांह और सीने पर पट्टी बांधी गई है। 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए।

डिप्टी सीएम शिंदे मिलने पहुंचे

देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। बात दें कि टाइगर की कार पर रविवार शाम जुहू इलाके में 5 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपियों की भी तस्वीर भी दिखाई दी हैं। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिख रहे हैं। एक ने काली कैप पहन रखी है। हालांकि, यह तस्वीर कहां और कब की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जो दोषी हों उन्हे कठोर सजा मिले

एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि यह चिंता और जांच का विषय है। जो भी दोषी हैं, उन्हें कठोर सजा होनी चाहिए। महादेव-माता रानी ने उनकी (टाइगर श्रॉफ) रक्षा की है। महाराष्ट्र पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आरोपी जल्दी पकड़े जाएंगे।

ये किसी के साथ भी हो सकता है

डायरेक्टर अशोक पंडित ने कहा कि कहीं न कहीं सरकार और पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। अगर आप इन घटनाओं को लगातार होने देते हैं तो इससे पूरी इंडस्ट्री का भरोसा टूट जाएगा। सिर्फ हमारी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि आम आदमी का भरोसा भी डगमगा जाएगा।

कल की घटना चौंकाने वाली

टाइगर पर हमले पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, आखिर ये सब क्या हो रहा है? एक बेहद काबिल पिता के बेटे और सबसे चहेते स्टार टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाना, उन पर गोलीबारी करना बेहद गंभीर है। टाइगर खुशकिस्मत रहे कि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर को बुरी तरह चोट लगी। ये घटना बेहद चिंताजनक और चौंकाने वाली है।

यह भी पढ़ें-यामी गौतम की film ‘नई नवेली’ के सामने हिट होने की चुनौती, 3.25 करोड़ की Opening

यह भी देखें- बारिश ने बर्बाद किए रावण के पुतले! कर्ज में डूबे कारीगरों पर दोहरी मार | Dussehra 2026 | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

2

2