KBP Times

आमेर में प्रकाश झा की वेबसीरीज ‘आश्रम-4’ की शूटिंग, निराला बाबा बने बॉबी दयोल ने सुनाई कथा

shooting in amer jaipur

Shooting : जयपुर में आमेर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक लोकेशन पर प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही चर्चित वेबसीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग जारी है। सीरीज के लिए शहर की अलग-अलग लोकेशन को कहानी के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। अब आमेर स्थित सागर लेक के आसपास के क्षेत्र में सीरीज के लिए एक नया सेट तैयार किया गया है, जहां बाबा निराला के किरदार में नजर आ रहे बॉबी देओल पर महत्वपूर्ण सीन फिल्माए गए।

बाबा निराला की कथा सत्संग का दृश्य

आमेर के पास सागर लेक किनारे शूटिंग के लिए कथा का माहौल तैयार किया गया। यहां बाबा निराला के रूप में बॉबी देओल लोगों के बीच कथा सुनाते हुए नजर आए। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में कलाकार और जूनियर आर्टिस्ट भी मौजूद रहे। पूरे सेट को इस तरह तैयार किया गया कि यह बाबा निराला के आश्रम और उसके धार्मिक आयोजनों से जुड़े माहौल का हिस्सा नजर आए।

भक्तों की भीड़ के बीच फिल्माए गए सीन

वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग के लिए सागर लेक के पास बनाए गए सेट पर बाबा निराला के कथा सुनाने वाले दृश्यों को फिल्माया गया। बॉबी देओल ने बाबा निराला के गेटअप में शूटिंग की। कथा सुनाते बाबा निराला के आसपास बड़ी संख्या में लोग और उनके अनुयायियों के रूप में कलाकार मौजूद रहे।

चंदन रॉय सान्याल भी आए नजर

शूटिंग के दौरान सीरीज के प्रमुख कलाकारों में शामिल चंदन रॉय सान्याल भी नजर आए। वे सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार निभा रहे हैं। बॉबी देओल और चंदन रॉय सान्याल से जुड़े दृश्यों की शूटिंग के लिए सागर लेक के आसपास विशेष तैयारियां की गईं।

त्रिधा चौधरी पर भी फिल्माए गए अहम सीन

शूटिंग के दौरान अभिनेत्री त्रिधा चौधरी भी नजर आईं। सीरीज में उनके किरदार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को भी आमेर की इस लोकेशन पर फिल्माया गया। शूटिंग के लिए कलाकारों के कॉस्ट्यूम और मेकअप को कहानी के अनुरूप रखा गया। आमेर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक लोकेशन को देखते हुए इसे सीरीज के कुछ दृश्यों के लिए उपयुक्त माना गया है। सागर लेक के आसपास का क्षेत्र शूटिंग के दौरान एक अलग ही दृश्यात्मक पृष्ठभूमि तैयार करता नजर आया।

बॉबी देओल के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल

शूटिंग में बॉबी देओल के बॉडी डबल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे दृश्यों में, जहां कैमरा एंगल या शॉट की जरूरत के मुताबिक अभिनेता का पूरा चेहरा दिखाना आवश्यक नहीं होता, बॉडी डबल के जरिए शूटिंग पूरी की जाती है। इससे शूटिंग के दौरान समय बचाने के साथ अलग-अलग शॉट्स को तेजी से पूरा करने में मदद मिलती है। ‘आश्रम 4’ की शूटिंग में बॉबी देओल के साथ अन्य प्रमुख कलाकारों के सीन भी अलग-अलग हिस्सों में फिल्माए जा रहे हैं।

जयपुर की कई लोकेशन पर चल रहा शूट

‘आश्रम 4’ की शूटिंग पिछले कई दिनों से जयपुर की अलग-अलग लोकेशन पर चल रही है। इससे पहले भी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों को सीरीज के अलग-अलग दृश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया है। शहर की ऐतिहासिक इमारतों, ग्रामीण इलाकों और प्राकृतिक लोकेशन को कहानी के मुताबिक सेट में बदला जा रहा है। शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम की ओर से कलाकारों के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सेट पर आठ से दस वैनिटी वैन की व्यवस्था की गई है, जिनका इस्तेमाल कलाकारों के मेकअप, कॉस्ट्यूम और आराम के लिए किया जा रहा है। बड़े स्तर पर चल रही शूटिंग के कारण सेट पर तकनीकी टीम, कलाकारों, जूनियर आर्टिस्ट और प्रोडक्शन स्टाफ की मौजूदगी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें –भारत की महान गायिका लता मंगेश्कर की आज जयंति, PM मोदी ने दी श्रंद्वाजलि

यह भी देखें-जयपुर के जनाना अस्पताल की नई IPD पर उठे बड़े सवाल, मरीजों ने बताई बदहाल व्यवस्था

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

attackers identified

टाइगर श्राफ के हमलावरों की हुई पहचान, अनिल पंडित ने ऑडियो मैसेज में फिर दी धमकी

Para Asian Games

Para Asian Games- भारत की मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता

threat to majistrate

दिल्ली में मजिस्ट्रेट को धमकी; CJP ने कहा “इससे आशुतोष और सौरव की जमानत से क्या संबंध?”

Bomb Information in flight

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही फ्लाइट में बम होने की सूचना; फाइटर जेट की निगरानी में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Tiger Shroff attack

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, कोटा पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े

Prakash Raj

अभिनेता प्रकाश राज बोले- लोकतांत्रिक तरीके से बदलेंगे सरकार, भारत बांग्लादेश या नेपाल नहीं

CJP foundar Abhijit Dipke

दिल्ली कोर्ट ने CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को दी जमानत, 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली

Asaduddin Owaisi and kiran rijiju

केन्द्रीय मंत्री रिजिनू बोले-ओवैसी से सीखें विपक्षी नेता; AIMIM चीफ ने कहा – मोदी से मतभेद मगर गोरा हुक्म नहीं दे सकता

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे की राजनीति… वापसी या सियासी हाशिया?

2

2