KBP Times

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर भावुक हुए फैंस

sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक उनके 40वें जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। एमएस धोनी स्टार के यादगार अभिनय और प्रेरणादायक सफर को आज उनकी जन्मतिथि पर उनके फैंस याद कर रहे हैं। जानिए विज्ञान और अंतरिक्ष में उनकी रुचि से लेकर खुद एक स्टार बनने तक का सफर।
सुशांत सिंह राजपूत एक चमकते बॉलीवुड सितारे थे। उन्हें उनकी अच्छे अभिनय के लिए बहुत प्यार मिला। लेकिन कम लोग जानते हैं कि बचपन से ही उन्हें विज्ञान और अंतरिक्ष बहुत पसंद था। वे तारों और ग्रहों को देखना पसंद करते थे। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर उनके खास शौक के बारे में जानिए।

बचपन और शुरुआती जीवन

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। वे चार बहनों में इकलौते थे। परिवार में उन्हें बहुत प्यार मिलता था। उनका बचपन का नाम गुलशन था। 2002 में उनकी मां का देहांत हो गया, उसके बाद परिवार दिल्ली चला गया। वहां सुशांत ने पढ़ाई जारी रखी और विज्ञान में उनकी रुचि और बढ़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे दूरबीन से आकाश देखते थे और ब्रह्मांड के बारे में जानना चाहते थे।

यह भी पढ़ें : फिल्म बॉर्डर-2 की एडवांस बुकिंग में ही बिके 53 हजार टिकट

पढ़ाई और एक्टिंग की शुरुआत

सुशांत बहुत होशियार छात्र थे। उन्होंने AIEEE परीक्षा में 7वीं रैंक लाई और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की। लेकिन उनका मन एक्टिंग की तरफ चला गया। उन्होंने डांस और थिएटर सीखा। मुंबई आकर उन्होंने छोटे-छोटे काम किए, जैसे बैकग्राउंड डांसर और थिएटर।

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

सुशांत ने टीवी से शुरुआत की। पहले शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ था, लेकिन ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें बहुत नाम मिला। इस शो में वे सबके घरों में पहुंच गए। फिर बॉलीवुड में एंट्री हुई। उनकी पहली फिल्म ‘काई पो चे’ थी, जो 2013 में रिलीज हुई थी। उसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘सोनचिरिया’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अच्छा काम किया। ‘एमएस धोनी’ फिल्म के लिए उन्हें बहुत तारीफ मिली। वे अच्छे डांसर, मार्शल आर्ट और कैमरे का काम भी जानते थे।

यह भी देखें : लोकार्पण के इंतजार में खाली पड़ी 70 करोड़ की पार्किंग, Jaipur हाईकोर्ट जाम से जनता परेशान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Acharya Pramod Krishnam

“राहुल गांधी को हटाकर डिंपल यादव को…” आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी नसीहत

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

2

2