KBP Times

Oscar अवॉर्ड्स- माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर, जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Oscar Awards

Oscar awards: लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वीं ऑस्कर अवॉर्ड की शानदार सेरेमनी हुई जिसमें लियोनार्डाे डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर बेस्ट फिल्म घोषित की गई है। फिल्म ने इस साल सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड हासिल किए। फिल्म सिनर्स के लिए माइकल बी.जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस कैटेगरी में लियोनार्डाे को भी नॉमिनेशन मिला था। हेमनेट के लिए जेसी बकले बेस्ट एक्ट्रेस रहीं। जेसी ने इस फिल्म में मशहूर राइटर विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया। वे 11 साल के बेटे हेमनेट की मौत की ट्रैजडी से उबरने की कोशिश करती हैं।

भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं

इस साल किसी भी भारतीय फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन नहीं मिला था। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, हालांकि दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। प्रियंका चोपड़ा 2016 के बाद फिर एक बार ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। 2 बार प्रेजेंटर बनने वालीं वे इकलौती भारतीय हैं। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ पहुंचीं।

सिनर्स को मिले थे 16 नॉमिनेशन, 4 अवॉर्ड जीते

अमेरिकन फिल्म सिनर्स ने इस साल 16 ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल करते हुए रिकॉर्ड कायम किया है। अब तक ये रिकॉर्ड 11-11 नॉमिनेशनल हासिल कर चुकीं बेन हर (1995), टाइटैनिक (1997) और लॉर्ड ऑफ द रिंग्सरू रिटर्न ऑफ द किंग (2003) के पास था। अगर ये फिल्म 11 अवॉर्ड जीतती तो ये सबसे ज्यादा अवॉर्ड हासिल करने वाली फिल्म बनती।

यह भी पढ़ें : B-Grade फिल्मों की वजह से इंडस्ट्री में जरीन खान को झेलनी पड़ी आलोचना, एक्ट्रेस ने बताया अपना दर्द

इस साल सिनर्स (16 नॉमिनेशन) के अलावा वन बैटल आफ्टर अनदर, मार्टी सुप्रीम, फ्रेंकेस्टाइन भी सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल रहीं। इन सबके मुकाबले वन बैटल आफ्टर अनदर ने सबसे ज्यादा 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। वहीं फ्रेंकेस्टाइन ने 4 और सेंटिमेंटल वैल्यू ने महज 1 ऑस्कर अवॉर्ड जीता। टिमोथी चालमेट की फिल्म मार्टी सुप्रीम 9 नॉमिनेशन के बावजूद ऑस्कर जीतने से चूक गई।

यह भी देखें: महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा | कलेक्ट्री सर्किल जयपुर में जोरदार प्रदर्शन 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2