KBP Times

देशसेवा का मौका, नेवी में 10वीं-12वीं वालों के लिए निकली अग्निवीर भर्ती

Indian Navy Agniveer

Agniveer: इंडियन नेवी अग्निवीर का हिस्सा बनकर देशसेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए अभी शानदार मौका है। भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर और एमआर 01/2027, 02/2027 बैच के लिए भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य युवा जो इसमें शामिल होना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट agniveer.navydmpr.in पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। Application की विंडो ओपन हो चुकी है। सभी वर्गों के लिए एप्लिकेशन फीस बराबर रखी गई है।

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए योग्यता 

शैक्षिक योग्यता: अग्निवीर एसएसआर (SSR) में Apply करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 मैथिमेटिक्स और फिजिक्स के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। या मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइनल्स/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करने वाले कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आयुसीमा: अग्निवीर एसएसआर/एमआर 01/2027 बैच के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 तक होनी चाहिए। वहीं अग्निवीर एसएसआर/एमआर 02/2027 बैच के लिए 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 तक की एज लिमिट तय की गई है।

इंडियन नेवी अग्निवीर का फिजिकल टेस्ट 

स्टेज I की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) पास करना होगा। इसमें 1600 मीटर की दौड़, उठक-बैठक, पुशअप्स और सिटअप्स शामिल होंगे। पुरुष अभ्यर्थियों को 06 मिनट 30 सेकेंड में 1600 मीटर की रनिंग, 20 स्क्वैट्स, 15 पुशअप्स, 16 सिट अप्स लगाने होंगे। महिलाओं को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़, 15 उठक-बैठक, पुशअप्स और 10 सिट अप्स लगाने होंगे। केवल पीएफटी टेस्ट को पास करने वाले उम्मीदवार ही स्टेज II के लिए क्वालीफाई करेंगे।

Apply कैसे करें?

भारतीय नौसेना अग्निवीर वायु भर्ती में फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agniveer.navydmpr.in पर जाना होगा। अगर आप वेबसाइट पर नए हैं, तो पहले Register के लिंक पर क्लिक करें। यहां अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, नाम और नेशनैलिटी की जानकारी ध्यान से भरकर कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर करें। आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट हो जाएगा। इसकी मदद से लॉगइन करें। अब अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ कैटेगिरी, पता, उम्र, माता-पिता का नाम, मार्क्स जैसी सभी जानकारी ध्यान से भर दें।

यह भी पढ़ें : UPSC ने जारी किया CMS एग्जाम का नोटिफिकेशन,सरकारी डॉक्टर बनने का सपना करें सच!

फोटोग्राफ स्कैन करके 10KB से 50KB के अंदर अपलोड करें। हस्ताक्षर स्कैन करके मांगे गए साइज में अपलोड करें। एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 550 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। इसे आप डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग किसी भी तरीके से ऑनलाइन भर सकते हैं।

यह भी देखें : महंगाई पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा | कलेक्ट्री सर्किल जयपुर में जोरदार प्रदर्शन | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

2

2