KBP Times

JNU में 267 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए भी अवसर

JNU campus

JNU : देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने साल 2026 के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 267 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। 10वीं पास, 12वीं पास, ITI डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट, BE/B.Tech. और पोस्ट ग्रेजुएट युवा अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। हालांकि, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह रहेगा सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा:

  • पेपर 1: यह 150 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसमें जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ, हिंदी या अंग्रेजी भाषा और कंप्यूटर से जुड़े 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • पेपर 2: यह 100 अंकों का पेपर होगा जिसमें आपके पद से जुड़े 50 बहुविकल्पीय प्रश्न आएंगे। हर पद के लिए यह पेपर अलग होगा।
  • स्किल टेस्ट: प्राइवेट सेक्रेटरी पर्सनल असिस्टेंट स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए टाइपिंग या स्टेनोग्राफी टेस्ट आयोजित होगा।
  • इंटरव्यू: ग्रुप ए के पदों के लिए 100 अंकों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। अंतिम मेरिट में दोनों पेपर का 70 प्रतिशत और इंटरव्यू का 30 प्रतिशत वेटेज रहेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

जेएनयू की इस भर्ती के जरिए कई अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से असिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, रिसर्च ऑफिसर, सिस्टम एनालिस्ट, सेक्शन ऑफिसर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, लिफ्ट ऑपरेटर और मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस जैसे अहम पद शामिल हैं।

ऐसे करें आवेदन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2